1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Assembly Election 2025: बिहार की बलरामपुर सीट का क्या है सियासी समीकरण? यहां जानें

Bihar Assembly Election 2025: बिहार की बलरामपुर सीट का क्या है सियासी समीकरण? यहां जानें

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 12, 2025 07:01 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 11:11 am IST

Balrampur Assembly Election 2025: बिहार की बलरामपुर विधानसभा सीट पर पहला चुनाव 2010 में हुआ था। यहां पर दूसरे फेज में 11 नवंबर को वोटिंग होगी।

बलरामपुर विधानसभा चुनाव 2025- India TV Hindi
बलरामपुर विधानसभा चुनाव 2025 Image Source : INDIA TV GRAPHICS

Balrampur Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य में दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को चुनाव संपन्न होंगे। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इसके मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं। मौजूदा नीतीश कुमार की सरकार ने भी मतदाताओं को साधने के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की है। इस बार के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी (AAP) के अलावा जन सुराज जैसे नए दल भी ताल ठोक रहे हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में से एक अहम सीट बलरामपुर भी है। यहां दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी।

2020 के चुनाव नतीजे

  • महबूब आलम (भाकपा (माले)): 1,04,489 वोट (51.11%) 
  • बरुण कुमार झा (VIP): 50,892 वोट (24.89%)
  • संगीता देवी (LJP): 8,949 वोट (4.38%)
  • NOTA: 5,166 वोट (2.53 %)

2015 के चुनाव नतीजे

  • महबूब आलम (भाकपा (माले)): 62,513 वोट (31.7%)
  • बरुण कुमार झा (BJP): 42,094 वोट (21.34%)
  • दुलाल चंद्र गोस्वामी (JDU): 40,114 वोट (20.34%)
  • NOTA: 2,875 वोट ( 1.46%)

बलरामपुर सीट का चुनावी इतिहास

बिहार की बलरामपुर विधानसभा सीट कटिहार जिले में स्थित है। यह सीट 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद अस्तित्व में आई थी। यह सीट कटिहार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। बलरामपुर सीट पर पहला चुनाव 2010 में हुआ था। इस चुनाव में निदर्लीय उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाकपा (माले) महबूब आलम को हराया था। वहीं, तीसरे स्थान पर कांग्रस के हबीब-उर-रहमान रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।