1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बथनाहा सीट पर लगातार चौथी बार खिलेगा कमल? जानें सियासी समीकरण

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बथनाहा सीट पर लगातार चौथी बार खिलेगा कमल? जानें सियासी समीकरण

 Published : Sep 06, 2025 05:21 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 03:05 pm IST

Bathnaha Assembly Election 2025: बथनाहा विधानसभा पर एक समय कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बाद में जनता दल और आरजेडी ने इस सीट पर परचम लहराया। लेकिन पिछले तीन चुनावों से लगातार इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार को सफलता मिलती रही है।

Bihar assembly election 2025, Bathnaha assembly seat- India TV Hindi
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बथनाहा सीट Image Source : INDIA TV

Bathnaha Assembly Election 2025: बथनाहा विधानसभा सीट सीतामढ़ी जिले में आती है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। बथनाहा विधानसभा सीट 1967 में अस्तित्व में आई थी। परिसीमन के बाद यह सीट सुरक्षित विधानसभा की श्रेणी में आ गई। मौजूदा समय में यह सीट बीजेपी के पास है। अनिल कुमार इस सीट से विधायक हैं। बीजेपी ने लगातार तीन चुनाव जीतकर इस सीट पर हैट्रिक बनाई है। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

बथनाहा की राजनीति की बात करें तो समय-समय पर यहां अलग-अलग दलों का दबदबा रहा है। 1967 के पहले चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। उसे बाद 1969 से लेकर 1975 तक इस विधानसभा सीट पर लगातार पांच बार कांग्रेस ने कब्जा जमाया। लेकिन 1990 और 1995 में यह सीट जनता दल के पास चली गई। वर्ष 2000 में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार ने बथनाहा से जीत हासिल की। 2005 के दोनों चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार को इस सीट पर सफलता मिली। 2010 से लेकर 2020 के बीच हुए तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर बीजेपी का परचम लहराया।

2020 के विधानसभा चुनाव में क्या हुआ?

2020 के विधानसभा चुनाव में बथनाहा विधानसभा सीट से बीजेपी के अनिल राम ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार संजय राम को हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया। अनिल राम को कुल 92,648 वोट हासिल हुए जबकि संजय राम को कुल 45,830 वोट हासिल हुए। दोनों के बीच हार-जीत का अंतर 46, 818 वोटों का रहा।

2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे क्या रहे?

2015 के विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के दिनकर राम ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्र राम को हराया था। दिनकर राम को कुल 74,763 वोट हासिल हुए जबकि सुरेंद्र राम को कुल 54,597 वोट मिले। दोनों के बीच हार-जीत का अंतर 20,166 वोटों का रहा।

2010 में बथनाहा से कौन जीता?

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दिनकर राम ने जीत हासिल की थी। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी की उम्मीदवार ललिता देवी को हराया था। दिनकर राम को 49,181 वोट मिले थे जबकि ललिता देवी को केवल 35,889 वोट मिले थे। दोनों के बीच हार-जीत का अंतर 13,292 वोटों का रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।