1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिस्फी सीट पर फिर खिलेगा कमल? जानिए सियासी समीकरण

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिस्फी सीट पर फिर खिलेगा कमल? जानिए सियासी समीकरण

 Published : Sep 24, 2025 09:17 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 03:20 pm IST

Bisfi Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा की सीट मधुबनी जिले के अंतर्गत आती है। इस विधानसभा सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार नजर आ रहे हैं। मौजूदा समय में यह विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के पास है। हरिभूषण ठाकुर इस सीट से विधायक हैं।

bihar assembly election 2025, Bisfi seat - India TV Hindi
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिस्फी सीट Image Source : INDIA TV

Bisfi Assembly Election 2025:  बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से बिस्फी भी अहम विधानसभा सीट है। यह मधुबनी जिले में पड़ता है। इस विधानसभा सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार नजर आ रहे हैं। मौजूदा समय में यह विधानसभा सीट  भारतीय जनता पार्टी के पास है। हरिभूषण ठाकुर इस सीट से विधायक हैं। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

सियासी समीकरण

बिस्फी विधानसभा सीट 1967 में अस्तित्व में आई थी। तब से अबतक यहां कुल 14 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इस दौरान सीपीआई ने 5 बार, कांग्रेस ने 4 बार, आरजेडी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2-2 बार जीत हासिल की है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में पहली बार यहां बीजेपी का खाता खुला था। बीजेपी उम्मीदवार हरिभूषण ठाकुर ने आरजेडी प्रत्याशी फैयाज अहमद को हराया था।

2020 विधानसभा चुनाव परिणाम

2020 के विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरिभूषण ठाकुर ने जीत हासिल की थी। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार फैयाज अहमद को 10,241  वोटों से हराया था। हरिभूषण ठाकुर को कुल 86,574 वोट मिले थे जबकि फैयाज अहमद को कुल 76,333 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 विधानसभा चुनाव परिणाम

2015 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार फैयाज अहमद ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के साथ महागठबंधन बनाकर जनता दल यूनाइटेड ने चुनाव लड़ा था।  फैयाज अहमद  ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उम्मीदवार मनोज कुमार यादव को 35,650  वोटों से हराया था। फैयाज अहमद को कुल 70,975 वोट मिले थे जबकि मनोज कुमार यादव को कुल 35,650 वोट हासिल हुए थे।

2010 विधानसभा चुनाव परिणाम

2010 के विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के फैयाज अहमद ने जीत हासिल की थी। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार हरिभूषण ठाकुर को 9,501  वोटों से हराया था। फैयाज अहमद को कुल 47,169 वोट मिले थे जबकि हरिभूषण ठाकुर को कुल 37,668 वोट प्राप्त हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।