1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025: हरलाखी सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानिए सियासी समीकरण

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: हरलाखी सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानिए सियासी समीकरण

 Published : Sep 20, 2025 10:21 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 03:15 pm IST

Harlakhi Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से एक सीट हरलाखी भी है। इस विधानसभा सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार नजर आ रहे है। मौजूदा समय में यह विधानसभा सीट जनता दल यूनाइटेड के पास है।

Bihar assembly election 2025, Harlakhi assembly seat- India TV Hindi
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: हरलाखी सीट Image Source : INDIA TV

Harlakhi Assembly Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को मतगणना होगी। बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से एक सीट हरलाखी भी है। इस विधानसभा सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार नजर आ रहे है। मौजूदा समय में यह विधानसभा सीट जनता दल यूनाइटेड के पास है। यह विधानसभा सीट मधुबनी और सीतामढ़ी जिले की सीमा पर स्थित है। यह विधानसभा सीट 1951 में अस्तित्व में आई थी। शुरुआत में यह विधानसभा सीट कांग्रेस और सीपीआई का गढ़ रही थी। लेकिन बदलते राजनीतिक परिदृश्य में ये दोनों दल पीछे चले गए। पिछले कुछ चुनावों की बात करें तो दो बार जनता दल यूनाइटेड, दो बार आरएलएसपी और एक बार आरजेडी ने इस सीट पर जीत दर्ज की है।

2020 के विधानसभा चुनावों में हरलाखी में 2,90,847  रजिस्टर्ड वोटर थे, इनमें से अनुसूचित जातियों के वोटर 36,676 (12.61%) और मुस्लिम वोटर 41,300 (14.20%) थे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में वोटर्स की संख्या बढ़कर 2,95,249 हो गई। हरलाखी में मतदान प्रतिशत  56 से 58 प्रतिशत के बीच ही रहता है। 

2020 विधानसभा चुनाव परिणाम

2020 के विधानसभा चुनावो में इस विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड के सुधांशु शेखर ने जीत हासिल की थी। उन्होंने सीपीआई उम्मीदवार राम नरेश पांडे को 17,593 वोटों से हराया था। सुधांशु शेखर को कुल 60,393 वोट मिले थे जबकि राम नरेश पांडे को कुल 42,800 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 विधानसभा चुनाव परिणाम

2015 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के उम्मदवार बसंत कुमार ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के मोहम्मद शब्बीर को 3,892  वोटों से हराया था। बसंत कुमार को कुल 40,468 वोट मिले थे जबकि मोहम्मद शब्बीर को कुल 36,576 वोट हासिल हुए थे।

2010 विधानसभा चुनाव परिणाम

2010 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के शालिग्राम यादव ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने सीपीआई के राम नरेश पांडे को 6,659 वोटों से हराया था। शालिग्राम यादव को कुल 30,281 वोट मिले थे जबकि राम नरेश पांडे को कुल 23,622 वोट प्राप्त हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।