बिहार में आज दूसरे और आखिरी फेज़ की 122 सीटों पर मतदान आज पूरा हो गया। पहले दौर की तरह दूसरे फेज़ में भी बिहार में बंपर वोट पड़े। चुनाव आयोग के मुताबिक दूसरे दौर में 68 परसेंट से ज्यादा मतदान रिकॉर्ड किया गया। आपको बता दें कि पहले फेज़ में भी 121 सीटों पर 65% वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा वोटर टर्नआउट सीमांचल की किशनगंज असेंबली सीट पर हुआ जहां 76 परसेंट से ज्यादा वोट पड़े जबकि दूसरे दौर में सबसे कम मतदान नवादा में दर्ज किया गया जहां करीब 57 परसेंट वोटिंग हुई। अगर दोनों फेज़ की वोटिग को मिला लिया जाए तो इस बार बिहार में करीब 67 परसेंट मतदान हुआ है।
