पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही वक्त शेष है। ऐसे में सभी दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। आज बिहार के गया में हम पार्टी के प्रत्याशी पर जनप्रचार के दौरान हमला भी हुआ है। इस हमले में प्रत्याशी के सिर में चोट आई है और कुछ कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं। इसके अलावा आज RJD ने 10 लोगों को पार्टी से निकाला है। निकाले गए लोगों में एक वर्तमान विधायक और 2 पूर्व विधायक भी शामिल हैं। बिहार चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स यहां जानें...
- Hindi News
- बिहार
- Bihar Election Live: RJD ने 10 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, एक वर्तमान विधायक और 2 पूर्व विधायकों पर भी गिरी गाज
Bihar Election Live: RJD ने 10 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, एक वर्तमान विधायक और 2 पूर्व विधायकों पर भी गिरी गाज
29 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें। यहां आपको बिहार चुनाव से जुड़ी आज की सभी जरूरी खबरें मिलेंगी।
Bihar Election Live Update
-
9:01 PM (IST) Oct 29, 2025
महागठबंधन का घोषणापत्र बेहतरीन, भाजपा की नींद उड़ी: भूपेश बघेल
कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "महागठबंधन का घोषणापत्र इतना बेहतरीन तरीके से तैयार किया गया है कि भाजपा की नींद उड़ गई है। क्या एनडीए बिहार का विकास नहीं चाहता? क्या वे चाहते हैं कि वे हमेशा मतदाता बने रहें? उन्हें महागठबंधन के घोषणापत्र का स्वागत करना चाहिए। राहुल गांधी का बयान बिल्कुल सही है। वह (पीएम मोदी) वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं।"
-
6:49 PM (IST) Oct 29, 2025
RJD ने 10 नेताओं को पार्टी से निकाला
आरजेडी ने 10 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए 6 साल के लिए इन नेताओ को निकाला गया है। निकाले गए नेताओं में एक वर्तमान विधायक और 2 पूर्व विधायक भी हैं।
- फतेह बहादुर सिंह, विधायक, डेहरी
- सतीश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष, राजद, बिहार, नालंदा
- मो0 सैयद नौसादुल नवी उर्फ पप्पू खां, बिहार शरीफ
- मो0 गुलाम जिलानी वारसी, पूर्व विधायक, कांटी
- मो0 रियाजुल हक राजू, पूर्व विधायक, गोपालगंज
- अमोद कुमार मंडल, प्रदेश महासचिव, राजद, बिहार पूर्णियां
- विरेन्द्र कुमार शर्मा, क्रियाशील सदस्य, सिंहेश्वर
- ई0 प्रणव प्रकाश, क्रियाशील सदस्य, मधेपुरा
- जिप्सा आनंद, प्रदेश महासचिव, महिला प्रकोष्ठ सह जिला परिषद सदस्य, भोजपुर
- राजीव रंजन उर्फ पिंकू, राजद नेता, क्रियाशील सदस्य, भोजपुर
-
6:44 PM (IST) Oct 29, 2025
गया में हम पार्टी के प्रत्याशी पर हमला
गया के टिकारी विधानसभा में हम पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला हुआ है। उनके सिर में चोट आई है।
-
5:22 PM (IST) Oct 29, 2025
महागठबंधन मजबूती से चुनाव जीतेगा: रंजीता रंजन
कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन ने कहा, "मुझे लगता है कि बिहार इस बार सोच-समझकर वोट करेगा और महागठबंधन मजबूती से चुनाव जीतेगा।"
-
4:19 PM (IST) Oct 29, 2025
यमुना के गंदा पानी को लेकर राहुल गांधी हमलावर
दरभंगा में राहुल गांधी ने कहा, "पीएम मोदी ने कहा कि वह छठ के लिए यमुना में स्नान करेंगे। मैंने पिछली बैठक में कहा था कि हम चुनाव के दौरान पीएम मोदी से कुछ भी करवा सकते हैं। अगली बैठक में, अगर भीड़ में से 200 लोग पीएम मोदी को वोट के बदले मंच पर नाचने के लिए कहेंगे, तो नृत्य शुरू हो जाएगा। पीएम मोदी मंच पर भरतनाट्यम करना शुरू कर देंगे। उन्होंने एक नाटक का मंचन किया और भारत की सच्चाई दिखाई। यमुना में गंदा पानी है। अगर कोई इसे पीता है, तो वह या तो बीमार हो जाएगा या मर जाएगा। कोई भी अंदर नहीं जा सकता। पानी इतना गंदा है कि अगर आप इसमें प्रवेश करते हैं, तो आप बीमार हो जाएंगे या संक्रमण हो जाएगा, लेकिन मोदी ने नाटक किया। उन्होंने वहां एक छोटा सा तालाब बनाया। वे आपको चुनाव के लिए कुछ भी दिखा देंगे। पीछे से एक पाइप लगाया जाता है। इसमें साफ पानी डाला जाता है... समस्या यह हुई कि किसी ने पाइप की फोटो ले ली।"
-
4:16 PM (IST) Oct 29, 2025
लालू-सोनिया पर अमित शाह का हमला- आपके बेटों का नंबर नहीं लगने वाला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "लालू जी चाहते हैं कि उनका बेटा मुख्यमंत्री बने और सोनिया गांधी चाहती हैं कि उनका बेटा प्रधानमंत्री बने। मैं सोनिया जी और लालू जी से यह कहना चाहता हूं कि बिहार में ना सीएम पद खाली है, दिल्ली में पीएम पद खाली है। आपके बेटों का नंबर नहीं लगने वाला है।"
-
3:44 PM (IST) Oct 29, 2025
लालू-राहुल मतदाता सूची में घुसपैठियों के संरक्षक: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "लालू और राहुल मतदाता सूची में घुसपैठियों के संरक्षक हैं। मुझे बताएं कि घुसपैठियों को हटाया जाना चाहिए या नहीं? बिहार में पीएफआई पनपने लगा है। वे पूरे बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने एक निर्णय लिया; देश में 100 स्थानों पर छापेमारी करके, पीएफआई सदस्यों को उठाया और सलाखों के पीछे डाल दिया गया। बेगूसराय के लोगों, क्या आप पीएफआई सदस्यों को जेल से रिहा करवाना चाहते हैं? पीएफआई एक राष्ट्रविरोधी प्रवृत्ति वाला संगठन था। पीएम मोदी ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया। अब लालू जी उन्हें सपने दिखा रहे हैं कि अगर हम आएंगे, तो हम आपको जेल से रिहा कर देंगे। इस देश की धरती पर आतंकवाद या नक्सलवाद को खत्म करने का काम पीएम मोदी ने किया है। पीएम मोदी के शासन में बिहार नक्सल मुक्त हो गया है और 31 मार्च 2026 को हम पूरे देश से नक्सलवाद को खत्म कर देंगे।"
-
2:55 PM (IST) Oct 29, 2025
1 बजते-बजते लालू-राहुल का सूपड़ा साफ हो जाएगा: अमित शाह
गृहमंत्री शाह ने समस्तीपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा, "14 तारीख को चुनाव का क्या परिणाम आएगा, ये आपको जानना है क्या? 14 तारीख को 8 बजे मतगणना शुरू होगी, 9 बजे बैलेट बॉक्स खुलेंगे और 1 बजते-बजते लालू-राहुल का सूपड़ा साफ हो जाएगा। और फिर से एक बार यहां पर NDA की सरकार बनने जा रही है। लालू यादव जी आप जान लीजिए, NDA की सबसे बड़ी जीत इस 2025 के चुनाव में होने वाली है। समस्तीपुर की 10 की 10 सीट NDA की झोली में डालनी है।"
-
2:51 PM (IST) Oct 29, 2025
NDA बिहार को मोदी जी का साथ मिला: अमित शाह
अमित शाह ने समस्तीपुर में कहा, "NDA बिहार को मोदी जी का साथ मिला है, मुख्यमंत्री नीतीश जी का नेतृत्व मिला है, चिराग पासवान का युवा जोश भी हमारे साथ है, जीतन राम मांझी की पूरे जीवन की तपस्या हमारे साथ है और उपेंद्र कुशवाहा जी का अनुभव भी हमारे साथ है। मैं पूरे बिहार में घूमकर आया हूं। ऐसी ही भीड़ बिहार में हर जगह दिखाई पड़ती है।"
-
2:48 PM (IST) Oct 29, 2025
अमित शाह ने NDA को बताया पांडव
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समस्तीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "रामायण काल से समस्तीपुर, मिथिलांचल का प्रवेश द्वार रहा है। देश भर में जो 15 प्रमुख कबीर मठ हैं, उनमें से 2 यहां हमारे समस्तीपुर में हैं। हमारे यहां NDA में पांचों दल, 5 पांडव की तरह मिल-जुलकर चुनाव लड़ रहे हैं।"
-
2:27 PM (IST) Oct 29, 2025
सीएम और पीएम पद रिक्त नहींः अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को महागठबंधन को ‘ठगबंधन’ करार दिया और कहा कि लालू प्रसाद अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, लेकिन ये दोनों पद रिक्त नहीं हैं। उन्होंने दरभंगा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जनता का आह्वान किया कि पिछले विधानसभा चुनाव में दरभंगा की 10 में से 9 सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खाते में गई थीं और इस बार वे सभी 10 सीटें राजग को दिलाएं।
-
2:20 PM (IST) Oct 29, 2025
'नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल BJP के हाथ में है': राहुल
राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल BJP के हाथ में है। उनको सामाजिक न्याय से कोई मतलब नहीं है। अति पिछड़ा की आवाज बीजेपी को सुनाई नहीं देती है। सिर्फ नीतीश जी के चेहरा का प्रयोग हो रहा है।
-
2:13 PM (IST) Oct 29, 2025
सकरा के लिए एनडीए सरकार ने कुछ नहीं कियाः तेजस्वी
मुजफ्फरपुर में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "20 साल से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं... 11 साल से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। सकरा को कुछ कारखाना मिला है क्या? कोई अच्छा अस्पताल मिला होगा? कोई विश्वविद्यालय मिला होगा? लोगों को नौकरी रोजगार मिला होगा?...केवल घूसखोरी बढ़ी है की नहीं?... जो 20 साल में नहीं दिए वे अगले 5 साल में कहां से देंगे?"
-
2:12 PM (IST) Oct 29, 2025
शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए बीजेपी ने कुछ नहीं कियाः राहुल
राहुल गांधी ने कहा, "मैं देश के हर जिले में गया हूं। जहां भी मैं जाता हूं वहां बिहार के युवा मुझे मिलते हैं। मैं आपसे सवाल पूछना चाहता हूं आपने दिल्ली बनाई, बेंगलुरु की सड़कें बनाई, गुजरात में आपने काम किया खून पसीना दिया। मुंबई को आपने मदद दी... दुबई आपकी मेहनत से बना है। आप अलग-अलग प्रदेशों की मदद कर सकते हो, शहरों को बना सकते हो तो फिर बिहार में आप ये काम क्यों नहीं कर पा रहे हैं?... यहां पर 20 साल से नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं। अपने आप को अति पिछड़ा कहते हैं, बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए इन्होंने पिछले 20 साल में क्या किया? क्या आप ऐसा प्रदेश चाहते हैं जहां आपको कुछ ना मिले?..."
-
2:11 PM (IST) Oct 29, 2025
बिहार के लोगों को मिले रोजगारः राहुल गांधी
मुजफ्फरपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा मुझे बताइए आपके फोन के पीछे क्या लिखा है। मेड इन चाइना। नरेंद्र मोदी जी ने नोटबंदी और GST लागू करके सभी छोटे व्यवसायों को नष्ट कर दिया है। जहां भी देखो, मेड इन चाइना है। हम कहते हैं कि यह मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए। मोबाइल, शर्ट, पैंट, ये सब बिहार में बनने चाहिए और बिहार के युवाओं को उन कारखानों में रोजगार मिलना चाहिए। हमें ऐसा बिहार चाहिए।"
-
2:06 PM (IST) Oct 29, 2025
बिहार सीएम पद पर कोई वैकेंसी खाली नहींः शाह
दरभंगा में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री और केंद्र में प्रधानमंत्री पद पर कोई वैकेंसी नहीं है। उन्होंने कहा आरजेडी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
-
1:55 PM (IST) Oct 29, 2025
लालू अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैंः शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "...हमने 25 साल की मैथिली ठाकुर को टिकट दिया, जिनका कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है। क्या ऐसा कभी RJD या कांग्रेस में हो सकता है? लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया जी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं..."
-
1:55 PM (IST) Oct 29, 2025
मिथिला की संस्कृति और कला का सम्मान
दरभंगा में अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देकर मिथिला और बिहार की धरती का सम्मान करने का काम किया है। इसके साथ साथ स्वर कोकिला स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी को पद्म विभूषण देकर पूरे मिथिला की संस्कृति और कला का सम्मान किया है। हमने मिथिला के सम्मान के लिए ढेर सारी चीजें की है। मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची में रखा। मधुबनी पेंटिंग को जीआई टैग दिया। मखाना बोर्ड की स्थापना किया। यहां भव्य सीता माता का मंदिर बनने जा रहा है। साढ़े 500 साल से रामलला टेंट में थे, हमने अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने का काम किया।
-
1:53 PM (IST) Oct 29, 2025
पीएफआई पर सरकार ने लगाया बैनः अमित शाह
दरभंगा में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के समय में यहां पीएफआई बना, कोई बैन नहीं लगाता था। मोदी जी ने एक ही रात में पीएफआई पर बैन लगाकर, 100 से अधिक स्थानों पर रेड करके पीएफआई की पूरी जमात को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
-
1:51 PM (IST) Oct 29, 2025
दरभंगा में अमित शाह की रैली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दरभंगा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी, लालू एंड कंपनी धारा 370 को 70 साल से बचा कर बैठी थी। पीएम मोदी ने धारा 370 को 5 अगस्त 2019 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। एक जमाना था जब आतंकवादी भारत की भूमि को लहूलुहान करके चले जाते थे... एक बार सर्जिकल स्ट्राइक की, दूसरी बार एयर स्ट्राइक की और तीसरी बार ऑपरेशन सिंदूर करके पाकिस्तान के घर में घुस कर सफाई की..."
-
1:50 PM (IST) Oct 29, 2025
राहुल गांधी ने बीजेपी और नीतीश पर बोला हमला
बिहार में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने प्रदेश में शिक्षा, बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
-
1:07 PM (IST) Oct 29, 2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरजेडी पर बड़ा हमला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "राजद के लोगों ने किस तरीके से बिहार को केवल सारी दुनिया में बदनाम किया। क्या-क्या आरोप लगते हैं? जो यहां का मुख्यमंत्री रह चुका हो उसको सालों तक जेल की हवा खानी पड़ती है। क्या हर बिहारवासियों का इससे मस्तक नीचा नहीं होता? राजद के नेताओं ने जो कुछ भी किया कि आज पूरे परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। ये वेदना का विषय है, मनुष्य जीवन में सभी चीजों से समझौता कर सकता है लेकिन मान-सम्मान स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकता है।"
-
12:49 PM (IST) Oct 29, 2025
मीसा भारती ने की तेजस्वी की तारीफ
RJD नेता मीसा भारती ने कहा, "हम लोग जो वादे करते हैं उसके पूरा करके दिखाते हैं। जिस तरह से तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौकरी देने का जो वादा किया था मौका मिलने पर उन्होंने 5 लाख नौकरी दिया। ये बिहार के इतिहास में पहली बार हुआ कि गांधी मैदान से नियुक्ति पत्र बांटे गए... "
-
12:18 PM (IST) Oct 29, 2025
आरजेडी पर जमकर बरसे योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी ने कहा कि मुझे आश्चर्य हुआ जब मैं रघुनाथपुर में आया और रघुनाथपुर में आकर के मैंने देखा कि आरजेडी ने यहां से जो प्रत्याशी दिया है, वह अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए इस पूरे क्षेत्र में नहीं, देश और दुनिया में कुख्यात रहा है। नाम भी देखो ना! जैसा नाम, वैसा काम! जैसा नाम, वैसा काम। आज आप देख रहे होंगे, आरजेडी और उनके लोग आज भी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भगवान राम के मंदिर का विरोध कर रहे हैं। सीतामढ़ी और उसके आसपास के क्षेत्र में मां जानकी के भव्य मंदिर के निर्माण और कॉरिडोर के विकास के लिए किए जाने वाले कार्य का विरोध कर रहे हैं। यह आरजेडी के लोगों को बताना चाहिए: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होने के पहले उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में राजर्षि दशरथ जी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण पहले किया।
-
12:14 PM (IST) Oct 29, 2025
शहाबुद्दीन के बेटे का जैसा नाम, वैसा कामः योगी
रघुनाथपुर में रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सिवान में जंगल राज न आने दें। .. ये अपराधी फिर से जीवित न होने पाए। ये नया बिहार है। ... 2005 से पहले पहचान के संकट से गुजर रहा था बिहार। यहां राजद ने आपराधिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवार को टिकट दिया। इनके प्रत्याशी का जैसा नाम वैसा काम।
-
12:12 PM (IST) Oct 29, 2025
सिवान में आरजेडी पर बरसे सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिवान में एनडीए उम्मीदवार के लिए रैली की। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आरजेडी ने खानदानी अपराधी को टिकट दिया। शहाबुद्दीन के बेटे का जैसा नाम है, वैसा काम है।
-
10:48 AM (IST) Oct 29, 2025
ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करेंगेः तेजस्वी
बिहार: महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हमने कल जो घोषणाएं की हैं, उसको हम मिलकर पूरा करेंगे। हमने बड़ी घोषणाएं की हैं...हम ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने का काम करेंगे...उनका (NDA गठबंधन का) अभी तक घोषणा पत्र नहीं आया है..."
-
10:47 AM (IST) Oct 29, 2025
बिहार को बेरोजगारी मुक्त बनाएंगे: तेज प्रताप
पटना: जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, "जनशक्ति जनता दल की सरकार बनेगी तो हम पलायन रोकेंगे। बिहार को बेरोजगारी मुक्त बनाएंगे..."
-
9:33 AM (IST) Oct 29, 2025
मुकेश सहनी ने बीजेपी पर साधा निशाना
महागठबंधन के डिप्टी CM फेस, मुकेश सहनी कहते हैं, "...मुझे डिप्टी CM फेस घोषित किया गया है, मैं BJP के साथ क्यों जाऊंगा? मैं तेजस्वी यादव के नेतृत्व में काम करूंगा, जो मेरे छोटे भाई हैं...अगर मैं उनके साथ हाथ मिलाता हूं, तो क्या वे मुझे लीडर मानेंगे? मुझे दिल्ली से दिए गए फैसले को मानना होगा...BJP हमेशा उस पार्टी को तोड़ देती है जिसके साथ वे गठबंधन करते हैं; उन्होंने शिवसेना (UBT) को खत्म कर दिया, आप बिहार के CM नीतीश कुमार की हालत भी देख सकते हैं..
-
8:14 AM (IST) Oct 29, 2025
असदुद्दीन ओवैसी करेंगे तीन रैलियां
AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बुधवार को तीन जनसभाओ को संबोधित करेगें
जनसभा बहादुरगंज सभा सुबह 10:15 टेढा हाई स्कूल मैदान बहादुरगंज
जनसभा ठाकुरगंज विधानसभा- सुबह 11:15 बजे पौआखाली हाई स्कूल मैदान ठाकुरगंज
जनसभा किशनगंज विधानसभा दोपहर 12 बजे पोठिया पुलिस स्टेशन के सामने कर्बला मौदान किशनगंज -
8:14 AM (IST) Oct 29, 2025
रेखा गुप्ता की दो रैलियां
बिहार में चुनाव प्रचार करेंगी। वह मुजफ्फरपुर के बोचहां और पटना साहिब सीट पर जनसभा करेंगी।
जनसभा – विधानसभा बोचहां- 1 बजे
जनसभा विधानसभा पटना साहिब 5 बजे -
8:13 AM (IST) Oct 29, 2025
डॉ. मोहन यादव भी आज करेंगे कई रैलियां
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10 बजे पटना हवाई अड्डे से कटोरिया, जिला बांका के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 10:50 बजे वे हाई स्कूल मैदान स्थित कटोरिया हेलीपैड पर पहुंचेंगे और प्रातः 11 बजे वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कटोरिया हेलीपैड से प्रातः 11:45 बजे नाथनगर, जिला भागलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12:40 बजे नाथनगर हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:50 बजे नाथनगर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:40 बजे मुख्यमंत्री नाथनगर से आलमनगर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 2:10 बजे आलमनगर पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 3:10 बजे आलमनगर से पटना हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे :
-
8:12 AM (IST) Oct 29, 2025
यूपी के सीएम योगी की आज तीन रैलियां
यूपी के सीएम योगी भी आज बिहार के चुनावी रण में उतरेंगे। वह सिवान, भोजपुर और बक्सर में रैली को संबोधित करेंगे।
जनसभा- रघुनाथपुर जिला सिवान – 10:45 PM
जनसभा - शाहपुर जिला भोजपुर – 12:45 PM
जनसभा – बक्सर -2.35 PM -
8:11 AM (IST) Oct 29, 2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आज तीन रैलियां
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बिहार में आज ताबड़तोड़ प्रचार करेंगे। वह दरभंगा, बाढ़ और छपरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
जनसभा- हायाघाट – रामशरण लक्ष्मी नारायण महविद्यलय निमैठी, हायाघाट, जिला दरभंगा- 10.40 बजे
जनसभा – बाढ अगवानपुर हाई स्कुल मैदान, बाढ -12:35 बजे
जनसभा – सदर प्रखंड फकुलिया, छपरा -2.55 बजे -
8:10 AM (IST) Oct 29, 2025
बिहार में आज अमित शाह की तीन रैलियां
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं, जिससे राज्य में चुनावी माहौल गरमा सकता है। बुधवार से शुरू हो रहे इस दौरे में वे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से फिर बिहार के चुनावी दंगल में उतरेंगे। वह दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करेंगे।
जनसभा 1- दोपहर 12:15 बजे, पोहद्दी बेला हाई स्कूल ग्राउंड, अलीनगर, दरभंगा
जनसभा 2 -- दोपहर 01:30 बजे, कर्पूरी स्टेडियम, रोसड़ा, समस्तीपुर
जनसभा 3 -- दोपहर 03:00 बजे , भगवानपुर, बेगुसराय -
8:08 AM (IST) Oct 29, 2025
तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी की रैली
राहुल गांधी आज पहली चुनावी सभा सकरा मुजफ्फरपुर और दरभंगा में करेंगे। इस मौके पर तेजस्वी यादव भी साथ रहेंगे। राहुल गांधी और तेजस्वी के साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में संयुक्त रैली करेंगे। सकरा सुरक्षित विधानसभा और दरभंगा में करेंगे महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए दोनों नेता जनसभा करेंगे। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोपहर साढ़े 12 बजे मुज़फ़्फ़रपुर के सकरा में करेंगे पहली जनसभा... जबकि दोपहर सवा 2 बजे दरभंगा में महागठबंधन के लिए करेंगे वोट की अपील।