1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025: शिवहर विधानसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: शिवहर विधानसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

 Published : Aug 23, 2025 11:52 am IST,  Updated : Nov 12, 2025 01:00 pm IST

शिवहर विधानसभा सीट पर एक बार फिर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। 2020 में इस सीट पर आरजेडी को जीत मिली थी जबकि 2015 और 2010 में इस सीट से पर जेडीयू उम्मीदवार को जीत हासिल हुई थी।

Bihar assembly election 2025, Sheohar assembly seat- India TV Hindi
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: शिवहर विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV

Sheohar  Assembly Election 2025:  शिवहर जिले की एकमात्र विधानसभा सीट का नाम शिवहर है। इस विधानसभा सीट पर पिछले कुछ दशकों से राजनीति लड़ाई काफी दिलचस्प रही है। लगभग हर चुनाव में यहां की जनता अपने प्रतिनिधि को बदलती रही है। हालांकि पहले यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी। शिवहर सीट से रघुनाथ झा छह बार विधायक रहे। वे पहले कांग्रेस में थे फिर जनता पार्टी और जनता दल के सदस्य रहे।

जातीय समीकरण

2011 की जनगणना के मुताबिक शिवहर जिले की आबादी 6 लाख 56 हजार 246 है। जिले के चार प्रखंड शिवहर विधानसभा क्षेत्र में आते हैं जबकि एक प्रखंड सीतामढ़ी जिले बेलसंड विधानसभा में पड़ता है। शिवहर जिले की 96 फीसदी आबादी गांवों में रहती है जबकि 4 फीसदी आबादी ही शहरों में रहती है। इस सीट पर सर्वाधिक वोटर वैश्य समुदाय के हैं, इसके बाद राजपूत, मुस्लिम, ब्राह्मण और भूमिहार का ज्यादा प्रभाव है।

कभी कांग्रेस का गढ़ था शिवहर

शिवहर विधानसभा सीट पर 1972 से लेकर 1995 तक लगातार 6 बार रघुनाथ झा विधायक रहे। वे बिहार सरकार में मंत्री भी रहे। 1972. 1977, 1980 का विधानसभा चुनाव उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीता था। 1990 और 1995 का चुनाव वे जनता दल के टिकट पर जीतने में सफल रहे। शिवहर विधानसभा सीट पर अब तक आरजेडी ने पांच बार, कांग्रेस ने 4 बार, जनता दल और जेडूयू को दो-दो बार सफलता मिली है। 

2015 विधानसभा चुनाव

2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जनता दल यूनाइटेड के शरफुद्दीन ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने हम (सेक्यूलर) उम्मीदवार लवली आनंद को एक नजदीकी संघर्ष में मात दी थी। शरफुद्दीन और लवली आनंद ने के बीच हार जीत का अंतर महज 461 वोटों का था। शरफुद्दीन को कुल 44576 वोट मिले थे जबकि लवली आनंद को कुल 44115 वोट मिले थे। 

2020 विधानसभा चुनाव

2020 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जदयू ने शरफुद्दीन को चुनाव मैदान में उतारा। उनका मुकाबला आजेडी के चेतन आनंद से था। चुनावी मैदान में चेतन भारी पड़े। उन्होंने शरफुद्दीन को 36686 वोटों के अंतर हराया। शरफुद्दीन जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाए। चेतन आनंद को कुल 73143 वोट मिले थे जबकि शरफुद्दीन को कुल 36,457 वोट से संतोष करना पड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।