Bhore Assembly constituency: भोरे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है। यह एक अनुसूचित जाति श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह विधानसभा सीट गोपालगंज जिले में स्थित है और गोपलगंज संसदीय कसीट के 6 विधानसभा सीटों में से एक है। गौरतलब है कि इस विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी चुनावी मैदान में है, ऐसे में यह विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है। ऐसे में चलिए आपको इस सीट का इतिहास बताते हैं और आपको बताएंगे इस सीट का जातीय समीकरण।
पिछले चुनावों में क्या-क्या हुआ?
साल 2020 में भोरे विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में जदयू के उम्मीदवार सुनील कुमार ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में उन्हें 74067 वोट्स मिले थे, जो कि 40.5 फीसदी है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर सीपीआई(एमएल) (एल) के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान थें, जिन्हें 73,605 वोट मिले थे। इसके अलावा साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल कुमार ने जीत दर्ज की थी, जिन्हें 74365 वोट्स मिले थे। इस तरह कांग्रेस उम्मीदवार को 44.32 फीसदी वोट्स मिले थे। वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा के उम्मीदवार इंद्रदेव मांझी थे, जिन्हें 59494 वोट्स मिले थे।
जातीय समीकरण और मतदाता
साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भोरे विधानसभा सीट पर अगर कुल मतदाताओं की बात करें तो उनकी संख्या 338763 है। इस सीट पर कुछ जातियों की आबादी अच्छी खासी है, खासकर मुस्लिम आबादी निर्णायक भूमिका है। इस सीट पर मुस्लिम वोटरों की संख्या 37,602 है जो कि कुल 11.1 फीसदी हैं। इसके अलावा यादव वोटरों की संख्या 34892 है, जो कि 10.3 फीसदी है। इसके अलावा सिंह, शाह, भगत और शर्मा वोटरों की संख्या भी निर्णायक है।