Dhaka Assembly assembly election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी जोर पकड़ रही है। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को मतगणना होगी। बीजेपी, जनता दल यूनाइडेट, आरजेडी, कांग्रेस समेत सभी सियासी दल अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गए हैं। इस बार चुनावी मैदान में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी ताल ठोक रही है जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
ढाका विधानसभा सीट की बात करें तो यह पूर्वी चंपारण में भारत-नेपाल सीमा के काफी करीब है। यह विधानसभा सीट बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में स्थित है। यह एक सामान्य सीट है। यह विधानसभा सीट शिवहर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और इसमें ढाका और घोड़ासाहन प्रखंड शामिल हैं। ढाका मोतिहारी से करीब करीब 28 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है।
2020 विधानसभा चुनाव
इस विधानसभा सीट पर जीत और हार का खेल कभी एकतरफा नहीं होदा है। विभिन्न दलों के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पवन कुमार जायसवाल ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 99792 वोट मिले थे। उन्होंने आरजेडी के फैजल रहमान को 10,114 वोटों के अंतर से हराया था। फैजल रहमान को कुल 89,678 वोट मिले थे।
2015 विधानसभा चुनाव
2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल के फैसल रहमान ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी के पवन कुमार जायसवाल को शिकस्त दी थी। फैसल रहमान को कुल 87458 वोट मिले थे जबकि पवन कुमार जायसवाल को 68,261 वोट मिले थे। हार और जीत का अंतर 19197 वोटों का था।
2010 विधानसभा चुनाव
2010 विधानसभा चुनाव का नतीजा बेहद दिलचस्प रहा था। इस सीट से पवन कुमार जायसवाल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया और जनता दल यूनाइडेट के उम्मीदवार फैसल रहमान को हरा दिया। दोनों के बीच हार और जीत का अंतर महज 1,649 वोटों का था।
इस विधानसभा क्षेत्र में सवर्ण, मुसलमान और पिछड़े वर्गों के मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती है राजनीतिक हलचल अपने चरम पर होती है। इस बार ढाका विधानसभा सीट पर एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।