Goriakothi Assembly constituency: महाराजगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है। यह विधानसभा सीट एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह विधानसभा सीट सिवान जिले में स्थित है और महाराजगंज संसदीय सीट के 6 विधानसभा सीटों में से एक है। गौरतलब है कि इस चुनाव में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी चुनावी मैदान में है। जनसुराज पार्टी बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। ऐसे में बिहार का विधानसभा चुनाव इस बार और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं महाराजगंज विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास।
जातीय समीकरण और मतदाता
साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महाराजगंज विधानसभा सीट पर अगर कुल मतदाताओं की बात करें तो उनकी संख्या 302786 है। इस सीट पर कुछ जातियों की आबादी अच्छी खासी है। साथ ही मुस्लिम मतदाता इस सीट पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इस सीट पर मुस्लिम वोटरों की संख्या 40270 है, जो कि 13.3 फीसदी है। इसके अलावा उपनामों के आधार पर अगर वोटरों की संख्या बात करें तो यहां सिंह जाति के वोटरों की संख्या 38453 है, जो कि 12.7 फीसदी है। वहीं शाह, महतो, यादव और राय वोटरों की संख्या भी अच्छी खासी है।
पिछले चुनावों में क्या-क्या हुआ?
इस सीट पर साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार विजय शंकर दुबे ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 48825 वोट्स मिले थे। वहीं दूसरे स्थान पर थें जदयू के उम्मीदवार हेम नारायण साह, जिन्हें 46849 वोट्स मिले थे। इसके अलावा अगर साल 2015 के चुनाव की बात करें तो जदयू के उम्मीदवार हेम नारायण साह ने इस सीट से जीत दर्ज की थी, जिन्हें 68459 वोट्स मिले थे। इसके अलावा भाजपा के कुमार देव रंजन सिंह दूसरे स्थान पर थे, जिन्हें 48167 वोट्स मिले थे।