1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025: निर्मली में होगी कांटे की टक्कर, जान लें पुराने चुनावों के नतीजे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: निर्मली में होगी कांटे की टक्कर, जान लें पुराने चुनावों के नतीजे

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 04, 2025 05:44 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 04:12 pm IST

बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक निर्मली में JD(U) का काफी प्रभाव रहा है। पिछले 2 चुनावों में यहां से जेडीयू ही जीती है। ऐसे में इस चुनाव में ये जेडीयू के लिए सीट बचाने की चुनौती होगी।

Nirmali Assembly Seat- India TV Hindi
निर्मली सीट पर कांटे की टक्कर Image Source : INDIA TV

निर्मली: बिहार में विधानसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं। इस बार नई पार्टी जन सुराज भी चुनावी मैदान में है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि बिहार के जातीय समीकरणों के चारों ओर घूमने वाली राजनीति किसके हाथ में सत्ता की चाबी सौंपती है।

बिहार में कब हैं चुनाव?

बिहार में 243 सीटों पर 2 फेस में विधानसभा चुनाव होंगे, जिसमें पहले फेज में 6 नवंबर और दूसरे फेज में 11 नवंबर को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। 6 नवंबर को बिहार में 121 सीटों पर चुनाव होगा और 11 नवंबर को 122 सीटों पर चुनाव होगा। 

निर्मली में पिछले 2 विधानसभा चुनावों में क्या हुआ?

निर्मली, बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यहां साल 2020 में JD(U) के अनिरुद्ध प्रसाद यादव को जीत हासिल हुई थी। उन्हें  92439 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर आरजेडी के यदुवंश कुमार यादव रहे थे, उन्हें 48517 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर RLSP के अर्जुन प्रसाद मेहता रहे थे, उन्हें 12725 वोट मिले थे।

वहीं साल 2015 के विधानसभा चुनावों में भी JD(U) के अनिरुद्ध प्रसाद यादव को जीत हासिल हुई थी। उन्हें 79600 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी के राम कुमार राय रहे थे। उन्हें 55649 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर JAPL के विजय कुमार यादव रहे थे। उन्हें 10001 वोट मिले थे।

साल 2025 के चुनावों को लेकर क्या है चर्चा?

साल 2025 के चुनावों में इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। दरअसल पिछले 2 विधानसभा चुनावों से इस सीट पर JD(U) जीतती रही है। ऐसे में जेडीयू के लिए ये चुनाव अपनी सीट बचाने की चुनौती होगी और अन्य पार्टियों के लिए ये सीट जीतने का मौका होगा।

क्या है इस सीट की खासियत?

निर्मली सीट बिहार के सुपौल जिले में है। बीच में कई सालों तक इस सीट का अस्तित्व नहीं रहा लेकिन परिसीमन के बाद इस सीट की स्थिति फिर से बहाल हुई। इस सीट पर जेडीयू का काफी प्रभाव दिखाई पड़ता है। हालांकि इस चुनाव में नई पार्टी जन सुराज भी मैदान में है तो देखना ये होगा कि नई पार्टी को यहां क्या हासिल होता है और वो अन्य पार्टियों के कितने वोट काट पाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।