1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Assembly Election 2025: सरायरंजन सीट पर कौन मारेगा बाजी? यहां जानें क्षेत्र का चुनावी समीकरण

Bihar Assembly Election 2025: सरायरंजन सीट पर कौन मारेगा बाजी? यहां जानें क्षेत्र का चुनावी समीकरण

 Published : Oct 07, 2025 11:06 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 04:24 pm IST

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आ चुकी है। आइए जानते हैें कि इस चुनाव में सरायरंजन सीट पर किस पार्टी का दबदबा है और इस सीट का चुनावी समीकरण क्या है।

Sarairanjan Assembly seat- India TV Hindi
सरायरंजन विधानसभा चुनाव। Image Source : INDIA TV

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे और 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे। इस बीच राज्य की सरायरंजन विधानसभा सीट पर राजनीतिक दलों की नजर टिकी हुई है। आपको बता दें कि सरायरंजन विधानसभा सीट एक सामान्य श्रेणी की सीट है जो कि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित नहीं है। आइए जानते हैं कि क्या है इस सीट का चुनावी समीकरण।

सरायरंजन सीट के बारे में जानिए

सरायरंजन विधानसभा सीट बिहार के समस्तीपुर जिले के अंतर्गत आती है और उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस सीट का निर्वाचन क्षेत्र संख्या 136 है। इस सीट पर 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल-यूनाइटेड (जेडी-यू) नेता विजय कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता अरबिंद कुमार साहनी को हराया था।

सरायरंजन का चुनावी समीकरण

साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में सरायरंजन विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या करीब 2 लाख 81 हजार थी। इस सीट पर करीब 19 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 10 फीसदी मुस्लिम समुदाय के वोटर्स हैं। साल 2020 के चुनाव में सरायरंजन सीट पर 60.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

सरायरंजन में कब है चुनाव?

सरायरंजन विधानसभा सीट पर  6 नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा। इस चरण में राज्य के अन्य 120 विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदान होंगे। चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को जारी होगा।

 

बीते चुनाव का परिणाम

साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान, जद-यू नेता विजय कुमार चौधरी ने 72,666 (42.48 प्रतिशत) वोट प्राप्त करके इस सीट पर जीत हासिल की। उन्होंने राजद नेता अरबिंद कुमार सहनी को हराया, जिन्हें 69,042 (40.36 प्रतिशत) वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर एलजेपी नेता आभाष कुमार झा रहे, जिन्हें 11,224 (6.56 फीसदी) वोट मिले।

  • 2015: विजय कुमार चौधरी (जेडी-यू)
  • 2010: विजय कुमार चौधरी (जद-यू)
  • 2005: रामचन्द्र सिंह निषाद (राजद)
  • 2000: राम आश्रय सहनी (राजद)
  • 1995: राम आश्रय साहनी (जनता दल)
  • 1990: राम विलास मिश्रा (जनता दल)
  • 1985: रामाश्रय ईश्वर (कांग्रेस)
  • 1980: राम विलास मिश्रा (जनता पार्टी)
  • 1977: यशोदा नंद सिंह (जनता पार्टी)
  • 1972: चंद्रेश्वर प्रसाद (जनसंघ)
  • 1969: राम विलास मिश्रा (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी)
  • 1967: राम विलास मिश्रा (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी)

ये भी पढ़ें- Bihar Assembly Election 2025: विभूतिपुर सीट पर कौन सी पार्टी का दबदबा? यहां जानें राजनीतिक समीकरण

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: क्या लौरिया में फिर खिलेगा कमल? जानें क्या हैं समीकरण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।