1. Hindi News
  2. बिहार
  3. दहेज में अपाचे बाइक नहीं मिली तो दूल्हे ने ससुर पर ही चला दी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

दहेज में अपाचे बाइक नहीं मिली तो दूल्हे ने ससुर पर ही चला दी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

 Published : Dec 09, 2022 11:46 am IST,  Updated : Dec 09, 2022 11:46 am IST

बिहार में एक जीजा की क्रूरता की खबर सामने आई है। जीजा ने अपने ही साले पर गोलियां चलाई हैं। घायल साले का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बाइक के लिए गोली चली। - India TV Hindi
बाइक के लिए गोली चली। Image Source : PEXEL

बिहार के भोजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी में अपनी पसंद की बाइक नहीं मिलने पर एक युवक ने अपने ससुर और साला के खिलाफ फायरिंग कर दी। लड़की के भाई ने बताया कि जीजा को शादी में 95 हजार की बाइक दी थी, लेकिन उन्होंने कहा कि बाइक पुरानी हो गई है, अब उनका मन उस बाइक से भर गया है। इसलिए मुझे एक नई अपाचे बाइक चाहिए। इस बाइक को बेच दूंगा।

बाइक के लिए पत्नी की पिटाई

लड़की के भाई ने आगे बताया कि जीजा को फोन के जरिए कई बार समझाया गया लेकिन वह किसी की नहीं सुन रहे थे। बाइक को लेकर आए दिन मेरी बहन को पीटते हैं। जब मामला तूल पकड़ा तो मुझे अपनी बहन के घर आना पड़ा। लड़के ने बताया कि हम 10 लोगों के साथ गांव आए थे ताकि मामले को रफा-दफा कर दिया जाए। जीजा को मिलकर समझाना था लेकिन मामला उल्टा पड़ गया। 

जीजा ने साले के ऊपर की फायरिंग 
इसके लिए गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में फैसला हुआ कि लड़की कुछ दिनों के लिए अपने पिता के घर चली जाए, जब मामला शांत हो जाए तो वह अपने घर लौट जाए। लड़के ने बताया कि जीजा ने साफ-साफ कह दिया कि अपनी बहन को ले जाओ। लड़की का भाई जब अपनी बहन को लेकर ऑटो से घर जा रहा था तभी जीजा ने हमला कर दिया। जीजा की गोली हमें और पापा को लगी। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। घायल युवक पीरो थाना क्षेत्र के तिलाठ गांव का रहने वाला है। घायल के परिजनों ने बताया कि लड़की की शादी 2021 में रोहतास जिला के दावथ थाना क्षेत्र के जगोद्रा गांव में चंदन से हुई थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।