1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के शिक्षामंत्री का विवादित बयान, बोले- हम एकलव्य की संतान, अंगूठा नहीं जवाब देना जानते हैं...

बिहार के शिक्षामंत्री का विवादित बयान, बोले- हम एकलव्य की संतान, अंगूठा नहीं जवाब देना जानते हैं...

 Written By: Avinash Rai
 Published : Feb 18, 2023 09:55 pm IST,  Updated : Feb 18, 2023 10:01 pm IST

शिक्षामंत्री ने ट्वीट कर लिखा- जिनके पुरखों ने फिरंगियों के साथ मिलकर हमारे देश के गरीबों पर जुल्म ढाया। क्या वह हम पर राज करेंगे। उन्होंने आगे लिखा कि हम एकलव्य की संतान हैं। हम अंगूठा देना नहीं, बल्कि जवाब देना जानते हैं।

Bihar education minister chandrashekhar controversial statement - India TV Hindi
बिहार के मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने दिया विवादित बयान Image Source : SOURCE/@PROFSHEKHARRJD

रामचरितमानस पर छिड़ा विवाद अबतक शांत नहीं हुआ है कि इस बीच बिहार के शिक्षामंत्री प्रो. चंद्रशेखर अपने विवादित बयान के कारण एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। बिहार सरकार में आरजेडी के मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने एकलव्य का मामला छेड़ दिया है। प्रो. चंद्रशेखर ने एकलव्य की चर्चा करते हुए एक ट्वीट किया है।  शिक्षामंत्री ने ट्वीट कर लिखा- जिनके पुरखों ने फिरंगियों के साथ मिलकर हमारे देश के गरीबों पर जुल्म ढाया। क्या वह हम पर राज करेंगे। उन्होंने आगे लिखा कि हम एकलव्य की संतान हैं। हम अंगूठा देना नहीं, बल्कि जवाब देना जानते हैं। हम शहीद जगदेव बाबू के संतान कुर्बानी देना नहीं कुर्बानी लेना जानते। तैयार रहें चट्टानी एकता से इनका चूलें हिलाना है।

शिक्षामंत्री का विवादित बयान

बता दें कि इससे पूर्व शिक्षामंत्री ने कहा था कि रामचरितमानस सामाज को बांटने का काम करती है। रामचरितमानस में ऐसी कई बातें हैं जो समाज को बांटने वाली हैं। बता दें कि इस बयान के बाद से बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। इसके तुरंत बाद उत्तर प्रदेश में स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया गया था। शिक्षामंत्री प्रो. चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर बयान देने के बाद विपक्षी दलों द्वारा आलोचना की गई थी। भाजपा के अलावा जदयू ने भी शिक्षामंत्री के बयान पर एतराज जताया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस बाबत शिक्षामंत्री को नसीहत दी थी। लेकिन जदयू का पूरा समर्थन प्रो. चंद्रशेखर को मिला। 

रामचरितमानस पर विवाद

बता दें कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा भी रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया गया था। मौर्या ने रामचरित मानस को लेकर कहा था कि इसकी चौपाई समाज को बांटने का काम करती है। बता दें कि इस मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। अखिलेश यादव ने इस बयान पर कहा था कि रामचरितमानस का हम भी सम्मान करते हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्या को अखिलेश यादव का समर्थन मिला हुआ है।  

ये भी पढ़ें- Holi 2023 में अश्लील गाने बजाने वालों की खैर नहीं, पुलिस कर लेगी गिरफ्तार, निर्देश जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।