1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Election LIVE: बिहार में 30 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह जारी करेंगे बीजेपी का घोषणा पत्र

Bihar Election LIVE: बिहार में 30 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह जारी करेंगे बीजेपी का घोषणा पत्र

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Updated : Oct 28, 2025 11:01 pm IST

बिहार में सीएम नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं की आज चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। वहीं ओवैसी भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025- India TV Hindi
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 Image Source : INDIA TV

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन आज शाम को साझा घोषणा पत्र जारी करेगा। इस मौके पर तेजस्वी यादव समेत गठबंधन के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। घोषणा पत्र में हर परिवार को सरकारी नौकरी और महिलाओं को मासिक भत्ता देने का एलान हो सकता है। वहीं, सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव आज भी चुनावी रैलियां कर रहे हैं। ओवैसी भी तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। 

Bihar Election LIVE Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 9:56 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    महागठबंधन द्वारा घोषणापत्र जारी करने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साधा निशाना

    महागठबंधन द्वारा अपना घोषणापत्र जारी करने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री रहते हुए किए गए वादों को पूरा नहीं किया। उनके पिता ने राज्य में 'जंगल राज' बना दिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार का विकास हुआ है।"

     

  • 8:33 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    महागठबंधन द्वारा जारी घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा है: केशव प्रसाद मौर्य

    बिहार के पटना में महागठबंधन द्वारा बिहार चुनाव 2025 के लिए अपना घोषणापत्र जारी करने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा बिहार चुनाव सह-प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "महागठबंधन द्वारा जारी घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा है। कोई भी राज्य 2.5 करोड़ से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दे सकता। यह एक फर्जी घोषणा है और जनता ने उनके झूठे वादों को नकार दिया है और वे महागठबंधन को भी नकार देंगे।"

  • 7:22 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    महागठबंधन के घोषणापत्र जारी होने पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना

    बिहार चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन के घोषणापत्र जारी होने पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "जो लोग बिहार को नया विजन देने का दावा कर रहे हैं, उन पर 420 का आरोप है। हमने ऐसा नहीं कहा। 15 दिन पहले दिल्ली की अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। मुकदमा होने वाला है। वे नौकरी के लिए जमीन घोटाले में भी आरोपी हैं। राजद भ्रष्टाचार की पाठशाला है। यही उनका अतीत है, यही उनका वर्तमान है और यही उनका भविष्य भी होगा।"

     

  • 6:33 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    मेरा ECI के नोटिस से कोई लेना-देना नहीं: प्रशांत किशोर

    जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, 'मैं 2019 से कारगहर विधानसभा क्षेत्र का मतदाता हूं। कोलकाता में 2 साल रहते हुए वहां वोटर आईडी बनवाई थी। 2021 से मेरा वोटर आईडी कारगहर का है। अगर ईसीआई कह रही है कि मेरा नाम अन्य जगहों पर भी दर्ज है, तो SIR करके बाकी लोगों को क्यों परेशान कर रही है? मेरा ECI के नोटिस से कोई लेना-देना नहीं।'

     

  • 4:54 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों के महागठबंधन ने अपना संयुक्त चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

  • 4:12 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    दो विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर PK को नोटिस

    जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को बिहार और पश्चिम बंगाल की दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के कारण नोटिस जारी किया गया है। करगहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी ने प्रशांत किशोर को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है। यह नोटिस इसलिए जारी किया गया है, क्योंकि प्रशांत किशोर का नाम बिहार के करगहर विधानसभा क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के एक विधानसभा की मतदाता सूची में एक साथ दर्ज पाया गया है।

  • 3:24 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और छपरा आएंगे PM मोदी: दिलीप जायसवाल

    बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किशनगंज में कहा,'प्रधानमंत्री मोदी का 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और छपरा में कार्यक्रम है। इसी तरह चुनाव तक लगातार उनका कार्यक्रम चलता रहेगा। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने SIR के वक्त अपने नाम के पीछे जननायक लगाने का प्रयास किया था। जननायक केवल कर्पूरी ठाकुर और जय प्रकाश नारायण जैसे लोगों के नाम के पीछे ही लग सकता है।'

  • 2:37 PM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    30 अक्टूबर को बीजेपी का घोषणा पत्र लांच होगा

    बिहार में 30 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी का घोषणा पत्र यानी संकल्प पत्र जारी करेंगे। इसमें महिलाओं और युवाओं से संबंधित कई वादे किए जा सकते हैं।

  • 2:25 PM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    तेजस्वी यादव पर ललन सिंह ने साधा निशाना

      RJD ऑफिस के बाहर तेजस्वी यादव को 'नायक' कहने वाले पोस्टर पर, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा, "जब उन्हें खुद ही अपने पोस्टर बनवाने हैं और लगाने हैं, तो उन्हें कौन रोक रहा है? क्या आप 20 साल से कोशिश नहीं कर रहे थे? आप हर साल पोस्टर लगाते हैं, लेकिन बिहार के लोग हर साल आपको रिजेक्ट कर देते हैं क्योंकि आप इसके लायक नहीं हैं। आपका परिवार इसके लायक नहीं है। आप बिहार नहीं चला सकते। राज्य के लोग यह जानते हैं। आप जाति और धर्म के नाम पर उन्माद फैलाते हैं और आप बिहार में सत्ता में आना चाहते हैं!..."

  • 1:37 PM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    3 नवंबर को अखिलेश यादव बिहार में करेंगे रैली

    समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब का प्रचार करने बिहार जाएंगे। अखिलेश यादव 3 नवम्बर को बिहार में दो चुनावी सभा करेंगे। पहली सभा दोपहर एक बजे सिवान जिले की रघुनाथपुर सीट पर आरजेडी के ओसामा शहाब के लिए होगी। शहाबुद्दीन के बेटे हैं ओसामा शहाब। दूसरी सभा दोपहर 2.40 पर कैमूर जिले की भभुवा में होगी, जहां अखिलेश यादव कैमूर की रामगढ़ विधानसभा सीट पर RJD उम्मीदवार अजीत सिंह के लिए वोट मांगेंगे।

  • 12:58 PM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    हम अपने बल पर करके दिखाएंगेः तेज प्रताप यादव

      जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, "कर्पूरी ठाकुर, महात्मा गांधी, बाबा साहब अंबेडकर और गांधी जी जननायक थे... लालू यादव की राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर छत्र छाया है। हमारे ऊपर उनकी छत्र छाया नहीं है। हमारे ऊपर बिहार के गरीबों और नौजवानों की छत्र छाया है। हम इसी को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हम अपने बल पर करके दिखाएंगे।

     

  • 10:56 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    जनता बदलाव के मूड मेंः तेजस्वी

    RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "आज हम लोग का चुनाव प्रचार है और हमें बिहार के हर जगह जाना है और इस बार बिहार की जनता बदलाव की मूड में हैं...जो लोग बिहार से पलायन किए हुए जो रोजी-रोटी के बाहर गए हुए थे वो छठ में किस तरह से वापस आए वो आपने देखा होगा...ये देखकर पीड़ा हुई यही रेल मंत्री ने घोषणा की थी कि 12000 स्पेशल ट्रेन चलाएंगे। लेकिन किस प्रकार से हमारे भाई-बहनें ट्रेनों में आए वो आपने देखा। लोग ठुस-ठुसकर ट्रेन में आए हैं। कहां गए इनके स्पेशल ट्रेन? इन लोगों ने केवल बिहार के लोगों को ठगने का काम किया है...ये अब चलने वाला नहीं है.."

  • 10:54 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    आज हम तेजस्वी प्रण पत्र' जारी करने जा रहेः तेजस्वी

     महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हमने सीएम का चेहरा भी घोषित कर दिया है। आज हम 'तेजस्वी प्रण पत्र' जारी करने जा रहे हैं कि हम अगले 5 साल कैसे काम करने जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि एनडीए अपने सीएम के नाम की घोषणा करे। उनके पास क्या योजनाएं हैं? उनका विजन क्या है और वे बिहार को कैसे आगे ले जाएंगे? हमने एक रोडमैप, एक विजन दिया है और हम स्पष्ट हैं कि हम बिहार को नंबर वन बनाएंगे। वे केवल नकारात्मक बातें करते हैं और हमारे नेताओं पर आरोप लगाते हैं..."

  • 9:57 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    29 अक्टूबर को राहुल गांधी बिहार में करेंगे चुनावी रैलियां

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 29 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। वह मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र और दरभंगा में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में दो संयुक्त जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन सभाओं में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। 

  • 9:00 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    चिराग पासवान ने लालू परिवार पर बोला हमला

     केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि एक तरफ, आपने (महागठबंधन) डिप्टी CM अनाउंस किया है। हम ऐसा कोई अनाउंसमेंट नहीं कर रहे हैं। हमारा मानना ​​है कि जब हम पावर में आएंगे, तो सभी को उनकी काबिलियत के आधार पर रिप्रेजेंट किया जाना चाहिए। उन्हें अपने परिवार के बाहर कोई काबिल नहीं दिखता। अगर लालू प्रसाद यादव जेल जाते हैं, तो उनकी पत्नी CM बनेंगी। अगर वह अपना टर्म पूरा नहीं करते हैं, तो उनका बेटा CM बनेगा। जब हम मुसलमानों की बात करते हैं, तो वे उन्हें रिप्रेजेंटेशन भी नहीं देंगे क्योंकि वे उन्हें सिर्फ वोट बैंक बनाकर रखना चाहते हैं... मेरे 'MY' इक्वेशन में कम्युनलिज्म या जातिवाद शामिल नहीं है। मेरे 'MY' इक्वेशन में, M का मतलब महिला है और Y का मतलब देश का यूथ है।  

  • 8:06 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    प्रशांत किशोर ने सीमांचल के मुसलमानों से की अपील

    ⁠PK ने सीमांचल के मुसलमानों से की अपील, बोले - भाजपा से नहीं अल्लाह से डरिए और हक का साथ दीजिए, लालटेन में किरासन तेल बन जलते रहेंगे तो लालूजी के घर रोशनी होगी लेकिन आपके बच्चों का भविष्य अंधेरे में ही रहेगा। 

  • 8:03 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    RJD ने 27 नेताओं को पार्टी से निकाला

    बिहार में चुनाव से पहले RJD का बड़ा एक्शन... दो विधायक और पांच पूर्व विधायक समेत 27 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित.. पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप 

  • 8:00 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    असदुद्दीन ओवैसी की 3 जिलों में रैलियां

     AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज फिर बिहार के चुनावी दंगल में उतरेंगे। गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और मुंगेर में जनसभा करेंगे।  

  • 7:59 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    गायघाट के बेरुआ में एनडीए की चुनावी जनसभा

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर में प्रचार करेंगे। गायघाट के बेरुआ में एनडीए की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम नीतीश कुमार की गायघाट के बेरुआ में मंगलवार को जनसभा करेंगे। 

  • 7:43 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    महागठबंधन आज साझा घोषणा पत्र जारी करेगा

     बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन आज साझा घोषणा पत्र जारी करेगा। इस मौके पर तेजस्वी यादव समेत गठबंधन के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। घोषणा पत्र में हर परिवार को सरकारी नौकरी और महिलाओं को मासिक भत्ता देने का एलान हो सकता है।

  • 7:42 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार की आज कई रैलियां

    बिहार में छठ संपन्न होते ही आज से चुनाव प्रचार में तेजी आएगी। सीएम नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर में चुनाव प्रचार करेंगे तो आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की आज सारण में 6 रैलियां हैं। तो ओवैसी भी आज बिहार के चुनावी दंगल में उतरेंगे। वह तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।