1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार चुनाव 2025: बाढ़ विधानसभा सीट पर क्या इस बार फिर खिलेगा कमल? दो बार से जीत रहे बीजेपी उम्मीदवार, जानिए समीकरण

बिहार चुनाव 2025: बाढ़ विधानसभा सीट पर क्या इस बार फिर खिलेगा कमल? दो बार से जीत रहे बीजेपी उम्मीदवार, जानिए समीकरण

 Published : Sep 07, 2025 11:57 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 03:30 pm IST

बाढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की दो बार लगातार जीत हुई है। ये सीट एनडीए का गढ़ मानी जा रही है। इस सीट पर किसी उम्मीदवार की जीत के लिए भूमिहार, यादव और OBC के मतदाता काफी महत्वपूर्ण हैं।

बाढ़ विधानसभा क्षेत्र- India TV Hindi
बाढ़ विधानसभा क्षेत्र Image Source : INDIA TV

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर राजधानी पटना और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नेताओं की बैठकों का दौर भी चल रहा है। बिहार की खास सीटों की बात करें तो बाढ़ विधानसभा सीट इनमें से एक है। पटना जिले में स्थित बाढ़ विधानसभा सीट एक सामान्य श्रेणी की सीट है, जो मुंगेर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 

गंगा नदी के तट पर बसा है ये क्षेत्र

बाढ़ विधानसभा सीट गंगा नदी के तट पर बसी है। ये सीट बाढ़, बेलछी, और बख्तियारपुर प्रखंडों को समेटे हुए है। बाढ़ क्षेत्र अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ बार-बार आने वाली बाढ़ की समस्या के लिए भी जाना जाता है। यह सीट राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, जहां जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे चुनावी नतीजों को प्रभावित करते हैं। आगामी 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में बाढ़ सीट पर कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

भूमिहार, यादव और OBC के मतदाता महत्वपूर्ण

बाढ़ विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण और अर्ध-शहरी मतदाताओं का मिश्रण है। यहां भूमिहार, यादव, और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मतदाता प्रमुख हैं, जबकि दलित और मुस्लिम मतदाताओं की भी उल्लेखनीय संख्या है। इस सीट पर गंगा नदी के कारण बार-बार बाढ़ की समस्या रहती है, जिसके चलते बाढ़ प्रबंधन, रोजगार, और बुनियादी ढांचे का विकास जैसे मुद्दे मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। बाहुबली प्रभाव और जातीय समीकरण भी इस सीट की सियासत को आकार देते हैं।

जानिए सीट का जातीय समीकरण

बाढ़ विधानसकभा क्षेत्र में भूमिहार मतदाता बीजेपी और जेडीयू के लिए महत्वपूर्ण हैं, जबकि यादव मतदाता आरजेडी का पारंपरिक वोट बैंक हैं। दलित और मुस्लिम मतदाता दोनों गठबंधनों के लिए निर्णायक हो सकते हैं। 

बीजेपी के ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने दर्ज की जीत

बाढ़ विधानसभा सीट पर नजर डाले तो यहां से दो बार लगातार बीजेपी उम्मीदवार ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। 2020 के विधानसभा चुनाव में ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बीजेपी के टिकट से जीत हासिल की थी। ज्ञानेंद्र कुमार सिंह को 49,327 वोट मिले थे। बीजेपी उम्मीदवार ने कांग्रेस के प्रत्याशी सत्येंद्र बहादुर को 10,240 वोटों से हराया था।

2015 में ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने जेडीयू के उम्मीदवार को हराया

2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने जेडीयू के मनोज कुमार को हराया था। ज्ञानेंद्र कुमार सिंह को 63,989 वोट मिले थे। जेडीयू के प्रत्याशी मनोज कुमार को 55,630 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।