बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। यहां हर विधानसभा सीट का अपना अलग-अलग चुनावी समीकरण है। पटना जिले के इंडस्ट्रियल बेल्ट में बसी फतुहा विधानसभा सीट बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कड़ी बनी हुई है। पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली यह सीट ग्रामीण और शहरी क्षेत्र का मिश्रण है। जहां कृषि-आधारित उद्योगों से लेकर प्लाईवुड, चमड़ा और रासायनिक इकाइयों तक का जाल बिछा हुई है।
ये बन सकते हैं चुनावी मुद्दे
विकास के दावों के बीच यहां जातिगत समीकरण ही चुनावी दांव-पेंच तय करते हैं। इंडस्ट्रियल एरिया होने के बावजूद सड़कों की खराब हालत, बेरोजगारी और बुनियादी ढांचे की कमी यहां के प्रमुख मुद्दे हैं। लेकिन राजनीतिक दलों के लिए असली चुनौती जातिगत गणित साधना है, जहां यादवों की मजबूत पकड़ और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की एकजुटता चुनाव का रुख मोड़ देती है।
जानिए इस सीट का जातीय आंकड़ा
इस सीट पर यादवों का वर्चस्व है। जो कुल मतदाताओं का करीब 20-25 प्रतिशत है। यादवों के साथ अन्य OBC समूह जैसे कुशवाहा और कोइरी भी प्रभावी हैं, जो मिलकर महागठबंधन (खासकर RJD) को मजबूत आधार देते हैं। अनुसूचित जातियों (SC) की 18.59 प्रतिशत आबादी, जिसमें जाटव और पासवान जैसे समूह शामिल हैं। किंगमेकर की भूमिका निभाती हैं। ऊपरी जातियों में भूमिहार और राजपूत सीमित संख्या में हैं, जबकि मुस्लिम वोटर (लगभग 10-15 प्रतिशत) अल्पसंख्यक समीकरण को संतुलित रखते हैं।
तीन बार से RJD उम्मीदवार की हो रही जीत
पिछले तीन चुनाव की बात करें तो यहां RJD का उम्मीदवार जीतता आया है। इस सीट से आरजेडी के डॉक्टर रामानंद यादव ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की है। 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के उम्मीदवार डॉक्टर रामानंद यादव को 85,769 वोट मिले थे। आरजेडी उम्मीदवार ने भाजपा के सत्येंद्र कुमार सिंह को हराया था।
रामानंद यादव ने लोजपा उम्मीदवार को हराया
2015 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के उम्मीदवार डॉक्टर रामानंद यादव ने लोजपा के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार सिंह को हराया था। आरजेडी के उम्मीदवार को 2015 के विधानसभा चुनाव में 77,210 वोट मिले थे। लोजपा के उम्मीदवार सत्येंद्र कुमार सिंह को 46,808 वोट मिले थे।
2010 में RJD ने JDU के उम्मीदवार को हराया
2010 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर आरजेडी के उम्मीदवार डॉक्टर रामानंद यादव ने जीत दर्ज की थी। आरजेडी के उम्मीदवार को 50218 वोट मिले थे। रामानंद यादव ने जेडीयू के उम्मीदवार को अजय कुमार सिंह को हराया था।