1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: गया में दर्दनाक हादसा, घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

बिहार: गया में दर्दनाक हादसा, घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

 Reported By: IANS
 Published : Feb 04, 2021 01:28 pm IST,  Updated : Feb 04, 2021 01:28 pm IST

बिहार के गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की झुलसकर मौत हो गई।

बिहार: गया में दर्दनाक...- India TV Hindi
बिहार: गया में दर्दनाक हादसा, घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

गया (बिहार): बिहार के गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की झुलसकर मौत हो गई। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक, डिहुरी गांव में जगलाल मांझी अपने पूरे परिवार के साथ घर सो रहे थे, तभी उनके घर में आग लग गई। आग की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की। आग पर ग्रामीण जब तक काबू पाते तब तक घर में सोए जगलाल मांझी, देवंती देवी और मूंगिया देवी की मौत हो गई।

अतरी के थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने गुरुवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शवों को बरामद कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आग लगने का स्पष्ट कारण अब तक पता नहीं चल पाया है, आशंका व्यक्त की जा रही है कि ठंड को लेकर आग तापने के लिए आग जलाई गई होगी, जिससे रात को आग लग गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।