1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव अस्पताल में भर्ती, अचानक बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत

बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव अस्पताल में भर्ती, अचानक बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jul 19, 2023 10:16 pm IST,  Updated : Jul 20, 2023 06:20 am IST

बिहार के पर्यावरण मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद पटना में ही पास के अस्पताल ले जाया गया।

बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव अस्पताल में भर्ती- India TV Hindi
बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव अस्पताल में भर्ती Image Source : FILE

Bihar News: बिहार के वन एवं पर्यावरण तेज प्रताप यादव की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। बताया जाता है कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें उन्हें पटना के मेडिवर्सल अस्पताल में जाया गया है। सीने में तेज दर्द होने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होते ही तेज प्रताप को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।

अपने घर पर थे, तभी शाम को अचानक हुआ सीने में तेज दर्द

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर शाम तेज प्रताप यादव अपने आवास पर थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द हुआ। दर्द ज्यादा होता देख उन्हें पास के ही कंकड़बाग स्थित मेडिवर्सल हॉस्पिटल में ले जाया गया। बताया जाता है कि जिस वक्त तेज प्रताप की तबीयत खराब हुई, उसे देखते हुए यही अस्पताल करीब था।

अस्पताल में भर्ती होने का वीडियो वायरल, डॉक्टर कर रहे बातचीत

जानकारी यह भी मिली है कि तेज प्रताप यादव को कंकड़बाग के मेडिवर्शल अस्पताल में ले जाया गया है। यहां डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है।

तेज प्रताप यादव के अस्पताल में भर्ती होने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए देखा जा सकता है। इसमें डॉक्टर उनसे बात कर रहे हैं।

कभी कृष्ण, कभी शिवजी की भूमिका में भी दिखे हैं तेजप्रताप, अब सरकार में मंत्री

तेजप्रताप यादव लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के दोनों बेटों में बड़े हैं। उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। लालू यादव का परिवार हो या आरजेडी की राजनीति, तेजप्रताप यादव का बेहद दबदबा रहा है। अपने जीवन में वे हमेशा 'विद्रोही' की भूमिका में ही रहे। कभी कृष्ण का रूप धारण किया, तो कभी मजदूर बनकर ईंट की दीवार बनाई। कभी मथुरा वृंदावन जाकर भगवान कृष्णमय हुए, तो कभी महादेव का रूप धारण किया। बांसुरी बजाते तेजप्रताप यादव का जीवन विविधताओं से भरा हुआ है। अपनी शर्तों पर जीने वाले तेजप्रताप यादव आज बिहार सरकार में पर्यावरण मंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं। अपने भाई से मनमुटाव की खबरें भी आईं, लेकिन हर मुसीबत में वह अपने भाई की 'ढाल' बनकर ही रहते हैं। 

नीतीश सरकार में हैं पर्यावरण मंत्री

तेज प्रताप यादव साल 2015 से 2017 तक नीतीश कुमार की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। वह वर्ष 2015 में पर्यावरण मंत्री भी थे, जहां उन्होंने राज्य में प्रदूषण को रोकने की पहल के रूप में घुड़सवारी को बढ़ावा दिया था। जब नीतीश कुमार ने बीजेपी से रिश्ता तोड़कर आरजेडी के साथ सरकार बनाई, तो तेजप्रताप को ​पर्यावरण मंत्री बनाया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।