1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी, 21 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

बिहार: नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी, 21 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Dec 20, 2022 02:31 pm IST,  Updated : Dec 20, 2022 02:31 pm IST

पटना, औरंगाबाद, मुंगेर, बक्सर, कैमूर, मुजफ्फरपुर जिले समेत 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत सीटों के वोटों की गिनती चल रही है। मतगणना को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को स्पष्ट आदेश जारी कर रखा है।

निकाय चुनाव, प्रतिकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
निकाय चुनाव, प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : प्रतीकात्मक तस्वीर

पटना:  बिहार में नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण की मतगणना आज सुबह से जारी है। दोपहर बाद से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। 36 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कुल 45 मतगणना केंद्रों पर पहले चरण में 21, 787 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

पटना, औरंगाबाद, मुंगेर, बक्सर, कैमूर, मुजफ्फरपुर जिले समेत 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत सीटों के वोटों की गिनती चल रही है। मतगणना को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को स्पष्ट आदेश जारी कर रखा है। नगर निकाय चुनाव के पहले दौर में 156 नगर निकाय के लिए रविवार को 59.62 फीसदी वोटिंग हुई थी। पहले दौर के चुनाव में पदों की कुल संख्या 3658 हैं। इमें से 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत के लिए मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद पद के चुनाव हुए। 

इनके अलावा 3346 वार्ड पार्षद सीटों पर भी चुनाव हुए हैं। इससे पहले बिहार में मतदाता केवल वार्ड पार्षद का ही चुनाव करते थे। वार्ड पार्षद मिलकर मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के लिए वोटिंग करते थे। लेकिन इस बार सभी तीन पदों का चुनाव मतदाता कर रहे हैं। इसी तरह से नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा।

नगर निकाय चुनाव में  तीन पदों के प्रत्याशियों के मतों की गिनती अलग-अलग हॉल में हो रही है। इसमें मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के वोटों की गिनती अलग-अलग हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी यह आदेश दे रखा है कि मतगणना अधिकतम 11 राउंड के अंदर समाप्त होनी चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।