1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar News: आरजेडी को बिहार में मिलेगा नया अध्यक्ष, जातिगत समीकरणों की वजह से ये नाम आगे...

Bihar News: आरजेडी को बिहार में मिलेगा नया अध्यक्ष, जातिगत समीकरणों की वजह से ये नाम आगे...

 Published : Sep 15, 2022 11:41 pm IST,  Updated : Sep 15, 2022 11:41 pm IST

बिहार में हाल ही में सत्तारूढ़ हुई राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लिए अब नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंथन शुरू हो गया है। बिहार में विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद जदयू से गठबंधन कर सत्ता तक पहुंची पार्टी तेजस्वी यादव और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नेतृत्व में कमोवेश अपनी बेहतर स्थिति में है।

tejashwi yadav- India TV Hindi
tejashwi yadav Image Source : PTI

Highlights

  • आरजेडी को बिहार में मिलेगा नया अध्यक्ष
  • जातिगत समीकरणों की वजह से ये नाम आगे
  • किसी सवर्ण को मिल सकती है पार्टी की कमान

बिहार में हाल ही में सत्तारूढ़ हुई राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लिए अब नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंथन शुरू हो गया है। बिहार में विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद जदयू से गठबंधन कर सत्ता तक पहुंची पार्टी तेजस्वी यादव और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नेतृत्व में कमोवेश अपनी बेहतर स्थिति में है।

वैसे, यह सर्वविदित है कि प्रदेश अध्यक्ष कोई भी हो, RJD की राजनीतिक कमान के असली हकदार और उस पर अधिकार रखने वाला लालू परिवार ही है। पार्टी के RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हैं और तय माना जा रहा है कि आगे भी वही होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में उनके नाम पर विधिवत मुहर लगेगी। पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 9-10 अक्टूबर को दिल्ली में होगा। उधर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चयन 21 सितंबर को होगा। पार्टी ने अभी इसके लिए नामों का चयन नहीं किया है।

इन नेताओं का नाम आगे

हालांकि इसके कई दावेदार हैं। इनमें अब्दुल बारी सिद्दिकी, उदय नारायण चौधरी और श्याम रजक के नाम भी शामिल हैं। जगदानंद सिंह को फिर से कमान देने पर भी विचार किया जा रहा है। पार्टी अगला प्रदेश अध्यक्ष ऐसे चेहरे को चाह रही है, जो RJD की सियासी रफ्तार को गति दे सके और संगठन को मजबूत कर सके। इसे लेकर लालू परिवार में मंथन का दौर जारी है। इसमें कोई शक नहीं कि लालू अब तक पार्टी में बड़े फैसले लेते रहे हैं, लेकिन तेजस्वी के राजनीति में कद बढ़ने के बाद पार्टी के फैसलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं।

पार्टी की कमान किसी सवर्ण को मिल सकती है?

तेजस्वी पार्टी में अनुशासन और सबकी सहभागिता जैसी बातों को लेकर चल रहे हैं और पार्टी इसी रफ्तार से आगे भी बढ़ रही है। RJD के सूत्रों की मानें तो पार्टी उस व्यक्ति को अध्यक्ष बनाएगी, जिसका पार्टी नेताओं से और लालू परिवार से बेहतर तालमेल होगा। वैसे कहा यह भी जा रहा है कि RJD में पार्टी की कमान के जरिए सामाजिक समीकरण को भी साधने के प्रयास में है। ऐसे में पार्टी की कमान किसी सवर्ण को मिले तो कोई आश्चर्यजनक नहीं होगा। कहा जा रहा है कि पार्टी मुस्लिम, यादव के परंपरागत समीकरण को सुरक्षित रखते हुए भूमिहार और राजपूत के साथ यादवों की ट्यूनिंग बिठाने की भी कोशिश करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।