1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 690 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 690 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2020 11:18 pm IST,  Updated : Dec 09, 2020 11:18 pm IST

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान तीन और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या बुधवार को बढकर 1303 तक पहुंच गई।

Bihar Patna Coronavirus cases till 9 December 2020- India TV Hindi
Bihar Patna Coronavirus cases till 9 December 2020 Image Source : PTI

पटना। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान तीन और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या बुधवार को बढकर 1303 तक पहुंच गई। वहीं, संक्रमण के 690 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पूर्णिया, सारण एवं सिवान जिले में एक-एक मरीज की मौत हो गई।

बिहार में मंगलवार अपराह्न चार बजे से बुधवार अपराह्न चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 690 नए मामले प्रकाश में आने के साथ इससे संक्रमित होने वालों की संख्या अबतक 2,40,939 पहुंच गयी है। बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,17,863 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 707 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में अबतक 1,57,82,581 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 2,34,498 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में फिलहाल 5137 मरीज उपचाराधीन हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।