1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सनकी ने पत्नी और 5 बच्चों को काटा, बोला- मेरे अंदर एक हवा घुस गई, जो मिला उसे मारता गया

सनकी ने पत्नी और 5 बच्चों को काटा, बोला- मेरे अंदर एक हवा घुस गई, जो मिला उसे मारता गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 01, 2020 10:41 am IST,  Updated : Dec 01, 2020 10:41 am IST

बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों को फसुली (एक प्रकार का धारदार हथियार) से वार कर हत्या कर दी।

सनकी पति ने पत्नी और 5...- India TV Hindi
सनकी पति ने पत्नी और 5 बच्चों को काटा, बोला- मेरे अंदर एक हवा घुस गई, जो मिला उसे मारता गया Image Source : SOCIAL MEDIA

सीवान (बिहार): बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों को फसुली (एक प्रकार का धारदार हथियार) से वार कर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना की पुष्टि करते हुए भगवानपुर के थाना प्रभारी विपिन सिंह ने मंगलवार को बताया कि बलहा अलिमर्दनपुर गांव में सोमवार की आधी रात अवधेश चौधरी ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों को फसुली से काट डाला। इस घटना में चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों में तीन बेटे और एक बेटी है।

सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

अवधेश चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मैं बाहर टहलने के लिए गया था, तभी मेरे अंदर एक हवा घुस गई और उसके बाद मुझे ऐसा लगा कि अब मेरे सामने जो व्यक्ति आएगा, मुझे उसे मार देना है। इसके बाद मेरी पत्नी और बच्चे ही मेरे सामने आए, जिन्हें मैं मारता चला गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि वारदात के बाद पुलिस ने अवधेश के घर को सील कर दिया है और जानकारी दी है कि जांच के बाद ही घर को दोबारा खोला जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।