1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बृजभूषण शरण सिंह बोले- "जहर उगलते हैं खरगे, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन के बयान को कोई गंभीरता से नहीं लेता"

बृजभूषण शरण सिंह बोले- "जहर उगलते हैं खरगे, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन के बयान को कोई गंभीरता से नहीं लेता"

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 04, 2025 11:47 am IST,  Updated : Nov 04, 2025 12:31 pm IST

बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने पटना में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन के बयान को कोई गंभीरता से नहीं लेता है।

PATNA- India TV Hindi
बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह Image Source : ANI

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है। इस बीच बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने पटना में कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के बयान को कोई गंभीरता से नहीं लेता। मल्लिकार्जुन खरगे को समझ नहीं है या हिन्दी नहीं समझते। जब भी बोलते हैं जहर उगलते हैं।"

बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव?

बिहार में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। वहीं, चुनाव के परिणाम 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। 

गौरतलब है कि बिहार में चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी के तमाम बड़े नेता बिहार में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। इससे पहले मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी अपने बयानों की वजह से बिहार में काफी चर्चा में रहे हैं। 

हालही में राहुल गांधी ने क्या कहा था?

हालही में राहुल गांधी ने कहा था, "बिहार में महागठबंधन जीत रहा है, मगर BJP पहले भी चुनाव में भयंकर चोरी कर चुकी है - महाराष्ट्र में, हरियाणा में, कर्नाटक में। अभी भी वोटर लिस्ट से नाम मिटाए जा रहे हैं, बड़ी हेरफेर की जा रही है, अपने बूथों पर चौकन्ने रहें और अपना वोट बचाएं - ये आपकी भी ज़िम्मेदारी है। याद रखें, लोकतंत्र में वोट ही आपका सबसे बड़ा हथियार है - इससे ही आपके बाकी सारे अधिकार हैं।"

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि बिहार के लोग जहां भी जाते हैं, अपनी मेहनत और काबिलियत से शहरों की तक़दीर बदल देते हैं। फिर बिहार की तक़दीर क्यों नहीं बदल रही? क्योंकि, पिछले 20 सालों से BJP–JDU ने बिहार के युवाओं से हर अवसर, हर उम्मीद छीन कर उन्हें या तो मजबूर बनाया है, या मजदूर।

हालही में खरगे ने कही थी ये बात

हालही में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था, "क्या जब RJD ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखा, तो नरेंद्र मोदी वहां मौजूद थे? प्रधानमंत्री कैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। न कांग्रेस को कोई डरा सकता है! न कांग्रेस किसी से डरने वाली है! 

हमारा महागठबंधन सम्मान और दोस्ती के साथ आगे बढ़ रहा है!"

इससे पहले खरगे ने कहा था, "BJP-JDU के नेता नीतीश जी के साथ मैनिफेस्टो लॉन्च करने आए तो 20 सेकंड में पीसी खत्म कर दी। 20 साल से शासन में हैं 2 मिनट तो रुक जाते। ये तो फौरन कॉफी से भी फास्ट  मैनिफेस्टो लॉन्च था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।