1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Coronavirus: बिहार में 10 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 136 हुई

Coronavirus: बिहार में 10 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 136 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 22, 2020 05:15 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 05:15 pm IST

 बिहार में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 10 नये मामलों के सामने आने के साथ ही प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढकर 136 हो गयी है।

Coronavirus: बिहार में 10 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 136 हुई - India TV Hindi
Coronavirus: बिहार में 10 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 136 हुई  Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 10 नये मामलों के सामने आने के साथ ही प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढकर 136 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि पटना में आठ, नालंदा और पूर्वी चंपारण में एक-एक मामले आए हैं । उन्होंने बताया कि पटना में सामने आए आठ मामलों में छह पुरुष तथा दो महिलाएं हैं । उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के जो नए मामले सामने आए हैं, उनके संपर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना वायरस संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी । बिहार के कुल 38 जिलों में से 16 जिलों में कोविड-19 के मामले प्रकाश में आए हैं । सिवान और नालंदा में सबसे अधिक 29-29 मामले सामने आए हैं जबकि कोरोना मुंगेर में 27, पटना में 16, बेगूसराय में नौ, बक्सर में आठ, गया में पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन—तीन तथा सारण, लखीसराय, भागलपुर, वैशाली, भोजपुर, रोहतास एवं पूर्वी चंपारण में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं । 

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है । उल्लेखनीय है कि बिहार में एक महीने पूर्व 22 मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला प्रकाश में आया था । बिहार में अब तक 12978 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 42 मरीज ठीक भी हुए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।