1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में Coronavirus से 9वीं मौत, कुल मामले बढकर 1423 हुए

बिहार में Coronavirus से 9वीं मौत, कुल मामले बढकर 1423 हुए

 Reported By: Bhasha
 Published : May 18, 2020 10:37 pm IST,  Updated : May 18, 2020 10:37 pm IST

 पटना शहर स्थित नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित 75 वर्षीय एक महिला की सोमवार को मृत्य हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से मरने वालों की संख्या बढकर अब नौ हो गयी है ।

बिहार में Coronavirus से 9वीं मौत, मामलों की संख्या बढकर 1423 हुई - India TV Hindi
बिहार में Coronavirus से 9वीं मौत, मामलों की संख्या बढकर 1423 हुई  Image Source : INDIA TV

पटना: पटना शहर स्थित नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित 75 वर्षीय एक महिला की सोमवार को मृत्य हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से मरने वालों की संख्या बढकर अब नौ हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि वैशाली जिला के जंदाहा गांव निवासी उक्त महिला फेफडे के कैंसर रोग से पीडित थीं और 14 मई को उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था। आज दोपहर उनकी मौत हो गयी। 

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल नौ मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें पटना एवं वैशाली में दो—दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, सीतामढी एवं खगडिया जिले में एक—एक व्यक्ति शामिल हैं । बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 97 नये मामलों के प्रकाश में आने के साथ ही प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामलों की संख्या अब बढकर 1423 हो गयी है जिनमें 652 प्रवासी मजदूर शामिल हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 97 नये मामले जो सोमवार को प्रकाश में आए हैं, उनमें गोपालगंज के 31, बेगूसराय के 14, मुंगेर के 07, सुपौल के 06, नालंदा एवं मुजफ्फरपुर के 05—05, भागलपुर, मधुबनी एवं वैशाली के 04—04, सारण के 03, अरवल, भोजपुर एवं कटिहार के 02—02 तथा नवादा, पूर्णिया, पटना, नालंदा, सीतामढी, शिवहर एवं कैमूर के एक—एक मामले शामिल हैं । 

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक पटना में 164, मुंगेर में 133, रोहतास में 91, नालंदा में 74, मधुबनी में 73, बेगूसराय में 70, गोपालगंज में 63, बक्सर में 62, खगडिया में 55, सिवान में 45, भागलपुर में 42, बांका मेंं 40, भोजपुर में 38, कैमूर में 37, नवादा में 36, पूर्णिया में 31, मुजफ्फरपुर में 30, जहानाबाद मेंं 27, पश्चिम चंपारण में 25, औरंगाबाद एवं सहरसा में 22—22, शेखपुरा, कटिहार एवं सुपौल में 21—21, पूर्वी चंपारण में 19, मधेपुरा में 18, दरभंगा में 16, समस्तीपुर एवं वैशाली में 15—15, लखीसराय, जमुुई, किशनगंज, अरवल एवं सारण में 14—14, सीतामढी में 09, गया में 08 तथा शिवहर में 05, अररिया में 04 मामले प्रकाश में आए हैं। बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 46996 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 494 मरीज ठीक हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।