1. Hindi News
  2. बिहार
  3. जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी के सरकारी बंगले में लगी आग

जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी के सरकारी बंगले में लगी आग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2021 10:09 am IST,  Updated : Jun 16, 2021 10:09 am IST

आग लगने की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों ने संतोष मांझी के घर पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह से बंगले के दो कमरों में काफी नुकसान हुआ है। 

Fire at residence of jitan ram manjhi son santosh manjhi residence जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी- India TV Hindi
जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी के सरकारी बंगले में लगी आग Image Source : VIDEO GRAB

पटना. जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी के पटना स्थित सरकारी बंगले में आज सुबह आग लग गयी। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। जैसे ही बंगले में आग लगी, वहां मौजूद संतोष मांझी के परिवार सहित सभी लोग बाहर निकल आए। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों ने संतोष मांझी के घर पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह से बंगले के दो कमरों में काफी नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि संतोष मांझी बिहार की नीतीश कुमार सरकार में SC/ST कल्याण मंत्री हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।