1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Govindganj Chunav Result 2025: गोविंदगंज में एलजेपी के राजू तिवारी जीते, कांग्रेस के शशिभूषण की हार

Govindganj Chunav Result 2025: गोविंदगंज में एलजेपी के राजू तिवारी जीते, कांग्रेस के शशिभूषण की हार

 Published : Nov 14, 2025 08:03 am IST,  Updated : Nov 15, 2025 08:13 pm IST

Govindganj Bihar Election Results 2025: गोविंदगंज सीट पर लोजपा (रामविलास) के राजू तिवारी को जीत मिली। उन्होंने कुल 96034 वोट हासिल किए।

गोविंदगंज विधानसभा सीट- India TV Hindi
गोविंदगंज विधानसभा सीट

बिहार की गोविंदगंज सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राजू तिवारी ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के शशि भूषण को 32683 वोट से हराया। राजू तिवारी को 96034 वोट मिले। वहीं, शशि भूषण राय को 63351 वोट मिले। यहां पर मुख्य मुकाबला LJP(रामविलास), INC के बीच माना जा रहा था। इस सीट से NDA की ओर से LJP (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी चुनावी मैदान में थे। वहीं, उनके सामने INC के शशि भूषण राय उर्फ ​​गप्पू राय और जन सुराज पार्टी के कृष्ण कांत मिश्रा थे। इसके अलावा BSP से अजीत कुमार राम, AAP से अशोक कुमार सिंह, अखंड भारतीय युवा पार्टी से राहुल कुमार प्रियदर्शी, प्लुरल्स पार्टी से नितेश कुमार श्रीवास्तव और जनशक्ति जनता दल से आशुतोष कुमार मैदान में ताल ठोक रहे थे। 

गोविंदगंज का सियासी समीकरण?

गोविंदगंज बिहार के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। पिछली बार के चुनाव में बीजेपी राजद और आईएनसी में जोरदार मुकाबला था, हालांकि, इस सीट पर बीजेपी ने ही विजय पताका फहराई थी। गोविंदगंज एक GEN सीट है। पिछलो बार चुनावों में बीजेपी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। 

पिछले चुनावों में क्या रहा समीकरण?

गोविंदगंज बिहार के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। गोविंदगंज एक GEN सीट है। 2020 के विधानसभा मे BJP के Sunil Mani Tiwari ने 27,780 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 43.14 % वोट शेयर के साथ 65,716 वोट मिले थे। उन्होंने INC के Brajesh Kumar को हराया था, जिन्हें 37,936 वोट (24.90 %) मिले थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में Raju Tiwari ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में Raju Tiwari को 54.54 % वोट शेयर के साथ 74,685 वोट मिले थे। INC उम्मीदवार Brajesh Kumar को 46,765 वोट (34.15 %) मिले। Raju Tiwari ने Brajesh Kumar को 27,920 वोटों के अंतर से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।