बिहार में शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है मगर कई सारे तस्कर किसी न किसी तरीके से बिहार में शराब लेकर पहुंचने की कोशिश करते रहते हैं। वहीं बिहार की सरकार इसे रोकने के लिए हर संभव कोशिश करती है। मगर इसी बीच बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन से एक ऐसा मामला सामने आया जो आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा। कटिहार रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करों को पकड़ने की जगह दो विभाग के जवान आपस में भिड़ गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि यह मामला क्या है और वीडियो में क्या दिखा।
कटिहार रेलवे स्टेशन पर क्या हुआ?
आपको बता दें कि आबकारी विभाग को यह सूचना मिली थी कि बंगाल के जरिए एक ट्रेन से शराबी की एक बड़ी खेप कटिहार पहुंचने वाली है। इस सूचना के मिलने के बाद आबकारी विभाग की एक टीम पूरी तैयारी के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची और उन्हें पकड़ने के लिए तैयार थी मगर आपको है कि तभी GRP के जवानों ने उनके काम में दखल देना शुरू कर दिया। कुछ देर बहस हुई और फिर मामला हाथापाई तक भी पहुंच गया। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि GRP के कुछ अधिकारी एक शख्स को पकड़ा हुआ जो आबकारी विभाग के सिपाही देव शंकर झा हैं।
यहां देखें वह वीडियो
आबकारी विभाग के सिपाही ने क्या कहा?
इस मामले में जिस सिपाही को GRP के जवानों ने पकड़ा था उन्होंने कहा, 'हमें गुप्त सूचना मिली थी ट्रेन के जरिए शराब तस्कर वहां शराब लेकर आ रहे हैं। हम लोग लंबे समय में शराब जब्त कर रहे हैं। उनका (GRP) काम हम लोग कर रहे हैं। उन्हें इस बात से दिक्कत हुई कि आबकारी विभाग वाले इतना शराब क्यों पकड़ रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने हमारे साथ दुर्व्यवहार किया।'
(कटिहार से निरंजन सिंह की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें-