1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: बिहार में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, पटना में दिखा गंगा का रौद्र रूप

VIDEO: बिहार में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, पटना में दिखा गंगा का रौद्र रूप

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Aug 11, 2025 08:32 am IST,  Updated : Aug 11, 2025 08:32 am IST

बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना में गंगा नदी उफान पर है। देखें वीडियो...

बिहार में गंगा का रौद्र रूप- India TV Hindi
बिहार में गंगा का रौद्र रूप Image Source : REPORTER

बिहार में मॉनसून पूरी तरह एक्टिव है, इसकी वजह से कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में, 12 और 13 अगस्त को पूरे बिहार में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक मौजूदा मौसमी सिस्टम के कारण 12 अगस्त और 13 अगस्त को पूरे बिहार में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, जिसमें उत्तर बिहार के 19 जिलों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश, जबकि पटना समेत दक्षिण बिहार में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। 

देखें वीडियो

गंगा सहित कई नदियां उफान पर 

बिहार की राजधानी पटना में गंगा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है, वहीं  कई नदियों का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। इस वजह से राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इसमें पटना, बक्सर, भागलपुर सहित उत्तर बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। निचले इलाकों में रह रहे लोगों के घरों में नदी का पानी घुस गया है। बारिश से नदियों को जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।

देखें वीडियो

कहां कहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को बिहार के कई जिलों में  बारिश होने की संभावना है।  पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिमी चंपारण, मुज़फ़्फ़रपुर, समस्तीपुर और मधुबनी ज़िलों में सोमवार को सुबह से ही बारिश हो रही है। इन इलाकों के लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अगले दो दिनों में पटना ज़िले में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि दक्षिण बिहार के अन्य हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। दक्षिण बिहार के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आठ जिलों - दरभंगा, वैशाली, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने अलर्ट में कहा है कि 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। वहीं, कई इलाकों में आसमानी बिजली गिरने का भी खतरा है।

पूर्वी दक्षिण बिहार के भागलपुर, खगड़िया और मुंगेर में भी भारी बारिश की संभावना है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।