1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार चुनावः मोतिहारी में बाहुबली पति के खिलाफ मेयर पत्नी ने ठोकी ताल! मुकाबले को बनाया हॉट

बिहार चुनावः मोतिहारी में बाहुबली पति के खिलाफ मेयर पत्नी ने ठोकी ताल! मुकाबले को बनाया हॉट

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Oct 22, 2025 12:03 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 12:10 pm IST

पति-पत्नी ने एक ही विधानसभा सीट से नामांकन फाइल कर बिहार चुनाव को चर्चा का विषय बना दिया है। मोतिहारी विधानसभा सीट से पति आरजेडी तो पत्नी निर्दलीय चुनाव लड़ रही है।

पति देवा गुप्ता के साथ प्रीति कुमारी- India TV Hindi
पति देवा गुप्ता के साथ प्रीति कुमारी Image Source : REPORTER

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी विधानसभा सीट पर पति-पत्नी का एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ना चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण जिले के हेड क्वार्टर मोतिहारी विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार देवा गुप्ता तो पत्नी मोतिहारी मेयर प्रीति कुमारी निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन मोतिहारी विधानसभा सीट से किया है। 

दरअसल, मोतिहारी विधानसभा में प्रमुख रूप से आरजेडी के टिकट की दावेदारी तीन लोगों के द्वारा किया जा रहा था। अंततः आरजेडी ने  मोतिहारी निवासी देवा गुप्ता पर भरोसा जताया है। देवा गुप्ता की छवि मोतिहारी में बाहुबली के रूप में मानी जाती है। उन पर दर्जनों से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज है। 

देवा गुप्ता को गिरफ्तारी की आशंका

राजनीतिक षड्यंत्र के तहत देवा गुप्ता को नामांकन के दौरान गिरफ्तारी की आशंका को लेकर देवा गुप्ता अपना नामांकन दर्ज करने दर्जनों से ज्यादा चार चक्का गाड़ी से मोतिहारी समाहरणालय पहुंचा। नामांकन करते ही समाहरणालय के पीछे कचहरी के रास्ते बाइक से निकलते बना। 

देवा गुप्ता के नामांकन के समय मोतिहारी के छतौनी, थाना नगर थाना, मुफस्सिल थाना समेत पुलिस की चहल कदमी बढ़ने की भनक मिलने के बाद देवा गुप्ता को बाइक से सवार होकर समाहरणालय के पीछे रास्ते कचहरी होकर निकलना पड़ा। परंतु नगर थाना देवा गुप्ता के घर पर बीते रात्रि छापामारी करते हुए उनके आवास से सुबोध यादव को गिरफ्तार किया है। घर पर देवा गुप्ता एवं मेयर प्रीति गुप्ता नहीं मिल पाई। गिरफ्तार सुबोध यादव के बारे में मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया इनके खिलाफ दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जिसको लेकर गिरफ्तारी की गई है काफी दिनों से उनकी तलाश की जा रही थी।

मोतिहारी मेयर प्रीति कुमारी
Image Source : REPORTERमोतिहारी मेयर प्रीति कुमारी

प्रीति कुमारी ने बताया क्यों किया नामांकन

वही आरजेडी प्रत्याशी देवा गुप्ता की पत्नी नामांकन करने पहुंची तो उन्होंने कहा कि हम अपने पति के विरोध में नामांकन नहीं दर्ज कर रहे हैं। विरोधी कोई भी चाल सकते हैं। इस कारण हम भी अपना नामांकन फाइल कर रहे हैं। हम अपने पति के सहयोग के लिए नामांकन कर रहे हैं। 

मोतिहारी नगर निगम नियर प्रीति कुमारी ने कहा कि नगर निगम मेयर पद पर जब से निर्वाचित हुई हूं। इसके बाद से विरोधियों का षड्यंत्र हमारे पति एवं हमारे खिलाफ हमेशा रचा जाता है परंतु जनता सब देख रही है। विरोधियों को जवाब जनता देगी। बता दें कि पूर्वी चंपारण जिले में 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव 11 नवंबर को होगा। जिले भर में कुल 142 नामांकन हुए हैं।

रिपोर्ट- अरविन्द कुमार, मोतिहारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।