1. Hindi News
  2. बिहार
  3. हैवान बना बेटा, पिता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, कमरे में लाश से बदबू आने पर हुआ खुलासा

हैवान बना बेटा, पिता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, कमरे में लाश से बदबू आने पर हुआ खुलासा

 Published : Aug 12, 2026 06:41 pm IST,  Updated : Aug 12, 2026 06:42 pm IST

नवादा में एक युवक पर कथित तौर पर अपने पिता की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। हत्या के बाद शव को घर के एक कमरे में छिपाकर आरोपी फरार हो गया। घर से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई।

नवादा में पिता की हत्या,- India TV Hindi
नवादा में पिता की हत्या Image Source : INDIA TV

बिहार के नवादा से एक दिल दहला देने वाले घटना सामने आई है। जानकरी के मुताबिक़, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खालसा ढिबरी गांव में एक युवक ने कथित तौर पर अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को घर के एक कमरे में छिपा दिया और फरार हो गया। बता दें, यह खुलासा तब हुआ, जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी। बदबू फैलने पर आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर के कमरे की जांच की। इस दौरान कमरे से शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

सिर में गोली मारकर की गई है हत्या

मृतक की पहचान खालसा ढिबरी गांव निवासी स्वर्गीय गनौरी यादव के पुत्र टुनटुन यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं। हालांकि, वह घर में अकेले रहता था। पुलिस के अनुसार, मृतक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। घटना के बाद से मृतक का पुत्र फरार बताया जा रहा है।

दो दिन पहले हत्या का अंदेशा

मुफस्सिल थाने के ए एस आई मोहन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में सिर में गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव को देखने से लगता है दो दिन पहले हत्या की गई है।

पुलिस कर रही है गंभीरता से जांच

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने में जुटी है। साथ ही आरोपी पुत्र की तलाश भी की जा रही है। वहीं, मृतक के परिजन इस घटना के संबंध में फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों और घटना की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

नवादा से शैलेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।