1. Hindi News
  2. बिहार
  3. चुनाव मंच: सांसद रवि किशन बोले- 'यूपी में ब्रह्मोस बनाकर पाकिस्तान को मार रहे, बिहार में इस बार गर्दा उड़ेगा'

चुनाव मंच: सांसद रवि किशन बोले- 'यूपी में ब्रह्मोस बनाकर पाकिस्तान को मार रहे, बिहार में इस बार गर्दा उड़ेगा'

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 17, 2025 08:41 pm IST,  Updated : Oct 17, 2025 09:43 pm IST

चुनाव मंच में भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद रवि किशन ने कहा कि 14 नवंबर को बिहार में डबल इंजन की सरकार बनेगी। इसके बाद पीएम मोदी के विजन से बिहार में दोगुनी गति से विकास होगा।

Ravi kishan- India TV Hindi
रवि किशन Image Source : INDIA TV

चुनाव मंच में भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद रवि किशन ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि इस बार बिहार में गर्दा उड़ेगा और एनडीए गठबंधन भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा। रवि किशन ने कहा कि आज के समय में हम उत्तर प्रदेश में ब्रम्होस बनाकर पाकिस्तान को मार रहे हैं। डबल इंजन की सरकार काम कर रही है और सभी को इसका फायदा मिल रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपने निजी जीवन पर भी बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्मफेयर अवॉर्ड को लेकर कहा कि उन्होंने इसके लिए 33 साल इंतजार किया। हालांकि, जब उन्हें यह पुरस्कार देने के लिए बुलाया गया तो वह बेहद खुश हो गए।

इस दौरान जब उनसे कहा गया कि तेजस्वी यादव को भी मौका मिलना चाहिए तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें 2047 तक इंतजार करना चाहिए। मौजूदा सरकार ने 2047 तक का रोडमैप तैयार कर रखा है। इसी के जरिए विकसित भारत का रास्ता तय होगा।

पलायन को लेकर क्या बोले?

बिहार से पलायन के मुद्दे पर रवि किशन ने कहा कि भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में लाने का बिल उनके नाम पर ही है। अगर महादेव की कृपा रही तो वह भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में ले आएंगे। वहीं, पलायन के बारे में उन्होंने कहा कि भोजपुरी के डायरेक्टर बबलू सोनी बॉलीवुड में अच्छा कमा सकते थे, लेकिन वह पटना आ गए, क्योंकि उन्हें यहां भविष्य दिख रहा है। भोजपुरी की शुरुआत खुद रवि किशन ने ही की थी और एक लाख लोगों को रोजगार दिया था। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों को बिहार में स्कोप दिख रहा है और ये लोग लौटकर बिहार आ रहे हैं। रवि किशन ने कहा कि वह दरभंगा गए थे। वहां के लोगों में मखाना की इंडस्ट्री को लेकर खासा उत्साह है। पीएम मोदी और चिराग पासवान का विजन काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें-

क्या बिहार में अगली सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी? 'चुनाव मंच' में JDU नेता संजय झा ने दिया जवाब

इंडिया टीवी के 'चुनाव मंच' पर पहुंचे सम्राट चौधरी, सीट शेयरिंग के विवाद पर खुलकर दिया जवाब

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।