बिहार में इस साल हुए दो अलग-अलग चरणों में विधानसभा चुनाव हुए। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को हुई तो वहीं 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग हुई। 14 नवंबर को इन वोटों की गिनती हुई। एनडीए ने 200 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। वहीं, महागठबंधन के लिए कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई। इस बीच एक उम्मीदवार ऐसा भी रहा, जिसने सिर्फ 550 वोट हासिल किए।
Jhantu Uraon को मिले कितने वोट
बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं और सभी सीटों पर कई सारे उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। इसी बीच एक उम्मीदवार काफी चर्चा में रहा है और इस उम्मीदवार का नाम Jhantu Uraon है। इस उम्मीदवार ने बिहार के कटिहार सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन सिर्फ 550 वोट ही हासिल कर सका।
कटिहार चुनाव के नतीजे
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कटिहार सीट पर बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद ने 22154 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 100255 वोट मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर वीआईपी के सौरव कुमार अग्रवाल रहे। उन्हें 78101 वोट मिले। जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 2853 वोट मिले। इस सीट पर कुल 11 प्रत्याशी थे और 2178 लोगों ने नोटा पर मतदान किया। छह उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले।बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत
बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 200 से ज्यादा सीटें एनडीए के खाते में गई हैं। बीजेपी को 90 से ज्यादा सीटें मिली हैं और यह राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है। जेडीयू को भी 80 से ज्यादा सीटें मिली हैं। वहीं, चिराग पासवान ने भी 20 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है।
यहां क्लिक करके आप लाइव देख सकते हैं बिहार चुनाव के नतीजे
ये भी पढ़ें-
Bihar Election 2025 Results: बिहार विधानसभा में बहुमत के लिए कितनी सीटें जरूरी? समझिए पूरा गणित