1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: ब्याहने आ रहा था दूल्हा, शादी से पहले भांजे के साथ मौसी हुई फरार, मचा हड़कंप

बिहार: ब्याहने आ रहा था दूल्हा, शादी से पहले भांजे के साथ मौसी हुई फरार, मचा हड़कंप

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 05, 2025 11:16 pm IST,  Updated : May 05, 2025 11:18 pm IST

बिहार के नालंदा जिले में दूल्हा बारात लेकर अपनी दुल्हन से शादी करने आ रहा था कि उसके अरमानों पर पानी फिर गया। दुल्हन शादी से ठीक पहले अपने भांजे के साथ भाग गई। शादी के घर में कोहराम मच गया।

bride run away with nephew- India TV Hindi
शादी से ठीक पहले भांजे के साथ भाग गई मौसी Image Source : FILE PHOTO

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। दूल्हा बारात लेकर आ रहा था लेकिन शादी से ठीक पहले मौसी अपने भांजे के साथ ही फरार हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। बिंद थाना क्षेत्र के गांव की 19 वर्षीय युवती की शादी 11 मई को तय की गई थी और दूल्हा बारात लेकर आ रहा था और घर में शादी की रस्में शुरू हो गईं थीं।  आने की तैयारियां मेहमानों से घर भरा था और गीतों और शहनाई की धुन चारों तरफ सुनाई दे रही थी।

भांजे के साथ फरार हुई मौसी

जिस युवती की शादी हो रही थी उसके माता पिता दूसरे राज्य में रहते थे और बेटी की शादी करने गांव आए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि कुछ ऐसा होगा जिससे उनकी नजरें पूरे समाज के सामने झुक जाएंगी।शादी से ठीक पहले रात में युवती घर से अचानक गायब हो गई। जब खोजबीन शुरू हुई तो पता चला कि वह अपने ही चचेरे भांजे के साथ फरार हो गई है। युवती उसकी मौसी लगती थी और युवक उसके घर आया करता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया था और दोनो शादी करना चाहते थे।

पुलिस ने कहा-शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

कुछ महीने पहले ही घरवालों को उनकी प्रेम कहानी पता चल गई तो उन्होंने जल्दबाज़ी में युवती की शादी कहीं और तय कर दी। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं और फिर शादी से ठीक पहले घर छोड़कर फरार हो गए। इस घटना के बाद शादी के उस घर में हड़कंप मचा है और लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं, बिंद थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, अगर शिकायत मिलेगी तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।