1. Hindi News
  2. बिहार
  3. खेसारी के बयान पर भड़के पवन सिंह, कहा- "वो पहले से ही पागल हैं, हमें क्या पागल बनाएंगे"

खेसारी के बयान पर भड़के पवन सिंह, कहा- "वो पहले से ही पागल हैं, हमें क्या पागल बनाएंगे"

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 08, 2025 05:29 pm IST,  Updated : Nov 08, 2025 05:29 pm IST

खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच जुबानी जंग लगातार बढ़ती जा रही है। खेसारी लाल ने कहा था कि वह भोजपुरी के चारों सुपरस्टार को चार दिन में पागल कर देंगे। इस पर पवन सिंह ने कहा कि खेसारी पहले से ही पागल हैं।

pawan Singh- India TV Hindi
पवन सिंह Image Source : REPORTER INPUT

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। खेसारी लाल यादव को आरजेडी ने टिकट दिया है। वहीं, रितेश पांडे जन सुराज और ज्योति सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, रवि किशन और मनोज तिवारी जैसे अभिनेता स्टार प्रचारक की भूमिका में हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। 

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो सुपरस्टारों के बीच चल रही बयानबाजी तूल पकड़ती जा रही है। हाल ही में खेसारी लाल यादव ने एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “भोजपुरी के चारों सुपरस्टार को हम चार दिन में पागल कर देंगे।” इस पर पावर स्टार पवन सिंह ने तीखा पलटवार किया है। मीडिया से बात करते हुए पवन सिंह ने कहा, "वो पहले से ही पागल हैं, अब दूसरे को क्या पागल बनाएंगे!"

तलाक के सवाल पर क्या कहा?

तलाक वाले सवाल पर पवन सिंह ने संयमित जवाब देते हुए कहा, "भैया, जाने दीजिए, उतारने दीजिए। हम लोग मर्यादा में रहना जानते हैं।” वहीं, खेसारी लाल के “बुलडोजर” वाले बयान पर पवन सिंह ने कहा, “लीगल या अनलीगल क्या मामला है, इसके बारे में हम कैसे कुछ कह सकते हैं।” धर्म और विकास की राजनीति पर पवन सिंह ने कहा, “हमको पूजा-पाठ भी करना है और विकास का भी काम करना है। दोनों हमारी जिम्मेदारी है।”

खेसारी ने क्या कहा था?

खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर भी तीखा हमला करते हुए कहा था, “पवन भैया ने मेरी बीवी को लेकर मीडिया में जो कहा, वो सबको पता है। यही पवन भैया थे जिनके लिए लोकसभा चुनाव में मैंने जान लगाकर प्रचार किया था, यहां तक कि मेरे पिताजी ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया था। लेकिन उन्हीं पवन भैया ने छपरा में जाकर मेरे खिलाफ प्रचार किया। यही फर्क है मेरे और उनके बीच।”

(कटिहार से निरंजन सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

"क्या आप चाहते हैं कि बिहार का मुख्यमंत्री 'घुसपैठिये' से तय हो?" सीमांचल में गरजे अमित शाह, जानें क्या-क्या बोले

समस्तीपुर: कचरे में बड़ी संख्या में मिली VVPAT पर्चियां, आरजेडी ने चुनाव आयोग को घेरा, एआरओ सस्पेंड; FIR के आदेश

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।