पूर्वी चंपारण जिले की मधुबन विधानसभा सीट शिवहर संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। इस सीट पर पिछले बार के चुनाव 2020 में बीजेपी प्रत्याशी राणा रंधीर सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार मदन प्रसाद को 5,878 वोटों के अंतर से हराकर इस सीट पर जीत दर्ज की थी। मदन प्रसाद को कुल 67301 वोट मिले थे। बिहार विधानसभा की क्रम सख्या 18 की मौजूदा मधुबन विधानसभा सीट पहले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ करती थी। बाद में यह सीट सामान्य वर्ग सीट में बदल दी गई थी।
कैसा रहा है वोटों का समीकरण
मधुबन विधानसभा क्षेत्र में कुल 243559 पंजीकृत मतदाता हैं, जिसमें मुस्लिम मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। हालांकि, यहां ब्राह्मण और राजपूत वोटर भी हैं और साथ ही कुशवाहा और रविदास वोटर भी इस सीट पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या 2.47 लाख है, जिनमें 1.31 लाख पुरुष वोटर हैं, वहीं महिला वोटरों की संख्या 1.16 लाख है।
साल 2015 के विधानसभा चुनाव में राणा रणधीर ने आरजेडी का दामन छोड़कर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। उन्हें 43.94% वोट मिले। इससे पहले 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से जदयू के शिवाजी राय ने राणा रंधीर ने हराया था।
पहली बार कब हुए चुनाव
मधुबन सीट पर 1957 में पहली बार चुनाव हुए थे और निर्दलीय उम्मीदवार रूपलाल राय जीते ते । फिर 1962 के विधानसभा चुनावों में यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार मंगल प्रसाद यादव को जीत मिली। कांग्रेस के मंगल प्रसाद यादव ने तत्कालीन विधायक और निर्दलीय उम्मीदवार रूपलाल राय को 1723 वोट से हरा दिया था।
मधुबन सीट पर कब है वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में संपन्न होंगे - पहला चरण 6 नवंबर 2025 को और दूसरा चरण 11 नवंबर 2025 को होगा। 14 नवंबर 2025 को परिणाम घोषित किए जाएंगे।