1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मधुबनी: लव मैरिज की बेटे ने, मौत की सजा मिली बाप को, परिजनों ने किया बवाल

मधुबनी: लव मैरिज की बेटे ने, मौत की सजा मिली बाप को, परिजनों ने किया बवाल

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 12, 2025 10:50 pm IST,  Updated : May 12, 2025 10:50 pm IST

बेटी की लव मैरिज से नाराज परिजनों ने उससे सास-ससुर की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद इलाज के दौरान ससुर की मौत हो गई।

Love marriage couple- India TV Hindi
लव मैरिज करने वाले लड़का-लड़की Image Source : INDIA TV

बिहार के मधुबनी में एक लड़के को लव मैरिज करना भारी पड़ गया। उसके ससुराल के लोगों ने पीट-पीटकर उसके पिता की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ससुराल के लोगों ने लड़की की मां के साथ भी मारपीट की थी, लेकिन उनकी जान बच गई। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र की है। यहां पुत्री के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने प्रेमी के पिता की पीट पीटकर हत्या कर दी। मनसापुर गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के पिता, दादा रविन्द्र चौधरी, भाई रूपेश चौधरी और शक्षम चौधरी, लड़की पुष्पा की मां अनीता देवी और अन्य लोगों ने लड़का सूरज दास के पिता नीरज दास और उसकी माता रेणु देवी की पिटाई कर दी। पिटाई से लड़के के पिता नीरज दास की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

niraj das
Image Source : INDIA TVमृतक नीरज दास

हत्या के बाद फरार हुए आरोपी

आरोपी पक्ष के सभी लोग घटना के बाद से फरार हो गए हैं। वहीं, मृतक के परिजनों ने मनसापुर में ही मृतक के घर के बाहर सड़क पर शव को रखकर सड़क को जाम कर घंटों प्रदर्शन कर वरीय अधिकारी को घटना स्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे, जिसके बाद सूचना पाकर पहुंचे थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

(मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।