Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: महाकुंभ जाने के लिए 'महाभारत', ट्रेन में चढ़ने के लिए खिड़की में बांस डालकर लोगों को हटाते दिखे यात्री

VIDEO: महाकुंभ जाने के लिए 'महाभारत', ट्रेन में चढ़ने के लिए खिड़की में बांस डालकर लोगों को हटाते दिखे यात्री

Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav Published : Feb 12, 2025 12:36 pm IST, Updated : Feb 12, 2025 01:07 pm IST

महाकुंभ जाने के लिए बिहार की ट्रेनों में खड़ा होने तक की जगह नहीं मिल रही है। ट्रेन में चढ़ने के लिए लोग बांस का सहारा ले रहे हैं। तस्वीर बिहार के कटिहार की है।

ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्री ने बांस का इस्तेमाल किया- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्री ने बांस का इस्तेमाल किया

कटिहारः बिहार से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों का बुरा हाल है। कटिहार में एक ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच महाभारत देखने को मिली। ट्रेन में चढ़ने की जब जगह नहीं मिली तो यात्रियों ने देसी तरीका अपनाया और बांस और डंडे के जरिए ट्रेन में जगह बनानी शुरू कर दी। खिड़की और गेट के जरिए बांस से यात्री ट्रेन में घुसने के लिए जगह बनाते दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ यात्री बांस से ट्रेन के अंदर यात्रियों को मार रहे हैं ताकि वे पीछे चले जाएं और उन्हें अंदर जाने की जगह मिल सके।

 सीमांचल एक्सप्रेस में घुसने के लिए मारामारी

जानकारी के अनुसार, जोगबनी से नई दिल्ली जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस 12487 का हाल बेहाल है। लोग स्लीपर कोच में हाहाकार मचने के बाद ट्रेन में घुसने के लिए बांस का सहारा ले रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में अंदर घुसकर जगह बना चुके लोगों और प्लेटफॉर्म में चढ़ने वाले मुसाफ़िरों के बीच की गजब की मोर्चाबंदी है। यात्री किसी भी कीमत पर ट्रेन में चढ़ना चाहते हैं चाहे उन्हें कुछ भी करना पड़े। 

ट्रेन में चढ़ने के लिए खिड़की में बांस डालकर लोगों को हटाते दिखे यात्री

वीडियो में देखा जा रहा है कि ट्रेन में खिड़की से एक यात्री बांस डालकर लोगों को हटाते दिख रहा है। वहीं एक अन्य यात्री डंडे से लोगों को हटाते दिख रहा है। इस दौरान यात्रियों के बीच गाली-गलौज भी की जाती है। 

रेलवे की तरफ से आया ये जवाब

वहीं, एडीआरएम कटिहार रेल मंडल मनोज सिंह ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को चढ़ाया जा रहा है। रेलवे पुलिस की मदद से हम सभी यात्रियों को ट्रेन में चढ़ा रहे हैं। 

 

 यहां देखें हैरान कर देने वाला वीडियो 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

कटियार रेलवे स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस में भीड़ और ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग रेलवे को नसीहत दे रहे हैं कि लोगों की सहूलियत के लिए अभी और ट्रेन चलाने की जरुरत है।

रिपोर्ट- निरंजन सिंह, कटिहार

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement