महुआ विधानसभा से चुनाव हारने के बाद तेज प्रताप यादव का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जयचंदों ने हरवा दिया। राजनीति में परिवारवाद के लिए जगह नहीं है। महुआ सीट लोक जनशक्ति पार्टी (आर) ने जीत ली है। चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह 44997 वोट से जीत दर्ज की है।
तेज प्रताप को लगा बड़ा झटका
महुआ में दूसरे नंबर पर आरजेडी के मुकेश कुमार रौशन रहे। उन्हें कुल 42644 वोट मिले। जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव तीसरे नंबर पर रहे और 51938 वोट से चुनाव हार गए। उन्हें कुल 35703 वोट मिले। तेज प्रताप यहां से पहले भी विधायक रह चुके हैं और 2020 में आरजेडी के पास यह सीट थी।
तेज प्रताप यादव की पार्टी का बुरा हाल
बता दें कि परिवार और आरजेडी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल के नाम से अलग पार्टी बना ली थी और कई सीटों पर उम्मीदवार खड़ा कर दिए थे। उन्होंने अपने छोटे भाई तेज प्रताप के खिलाफ भी उम्मीदवार दिए थे। हालांकि तेज प्रताप को छोड़ जनशक्ति जनता दल के ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।
बिहार में एनडीए को बहुमत
बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन के बीच रहा। प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी का पहला चुनावी प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) सीमांचल क्षेत्र में कुछ प्रभाव छोड़ते दिख रही है। बिहार में एनडीए भारी बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है।
ये भी पढ़ेंः Bihar Election Result 2025 LIVE: 'कमल' और 'तीर' की आंधी में 'लालटेन' की लौ बुझी! रुझानों में एनडीए को बंपर बहुमत
कौन हैं सतीश यादव? जो राघोपुर में लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को दे रहे हैं कड़ी टक्कर