1. Hindi News
  2. बिहार
  3. उत्तर बिहार को जोड़ने वाले पुल पर कई गाड़ियां आपस में टकराई, रोड पर कीड़ों के झुंड ने जमाया कब्जा

उत्तर बिहार को जोड़ने वाले पुल पर कई गाड़ियां आपस में टकराई, रोड पर कीड़ों के झुंड ने जमाया कब्जा

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Apr 28, 2026 10:14 am IST,  Updated : Apr 28, 2026 10:19 am IST

रोड पर कीड़ों के झुंड ने कई वाहनों पर हमला कर दिया। इससे जेपी सेतु पर कई गाड़ियां आपस में भिड़ गई। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

 पुल पर कई गाड़ियां आपस में टकराई- India TV Hindi
पुल पर कई गाड़ियां आपस में टकराई Image Source : REPORTER

हाजीपुरः बिहार के जेपी सेतु पुल पर देर रात कीड़ा के झुंड ने कब्जा जमा लिया। इससे बाइक और कार सवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़। बड़ी संख्या में कीड़ा होने के कारण वाहन चालकों को सही से सड़क नजर नहीं आया जिसके कारण कई गाड़ी आपस में टकरा गई। कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। 

किसी के घायल होने की सूचना नहीं

बताया जा रहा है कि तेज लाइट के कारण कीड़े गाड़ियों के आगे आ गए। इसकी वजह से कई वाहनों में टक्कर हो गई। इस घटना में किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन जेपी सेतु पुल पर हुए इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।