1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar: बारात में नागिन डांस का पाले थे मंसूबा, जश्न से पहले ही शराब के नशे में 40 बाराती हुए गिरफ्तार-VIDEO

Bihar: बारात में नागिन डांस का पाले थे मंसूबा, जश्न से पहले ही शराब के नशे में 40 बाराती हुए गिरफ्तार-VIDEO

 Published : Dec 01, 2024 07:59 am IST,  Updated : Dec 01, 2024 08:05 am IST

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बाराती नशे की हालत में अलग-अलग शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इसके साथ ही 7 शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

शराबी बारातियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार- India TV Hindi
शराबी बारातियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

बिहार में शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद ऐसी कोई शादी-बारात नहीं हो रही है, जहां शराब का सेवन न किया जाता हो। मुजफ्फरपुर जिले में नागिन डांस का मंसूबा पाले शराबी बारातियों पर कार्रवाई की गई है। मुजफ्फरपुर जिले में शराब के नशे में 40 बारातियों को उत्पाद विभाग की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सात शराब कारोबारी भी गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार में उत्पाद विभाग पुलिस की मुजफ्फरपुर जिले में ये बड़ी कारवाई की गई है। उत्पाद विभाग की पुलिस ने सात शराब कारोबारियों को भी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी और अधिक जांच-पड़ताल की जा रही है।

शादी में शामिल होने आए थे नशे में बाराती

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शराब की डिलीवरी और शराबियों पर अंकुश लगाने को लेकर उत्पाद विभाग विशेष अभियान चला रहा है। गिरफ्तार सभी बाराती अलग-अलग शादी समारोह में शामिल होने आए थे। साथ में शराब के बोतलों की सौगात भी लाए थे। उत्पाद विभाग की कार्रवाई में दो वाहनों को भी जब्त किया गया है। 

सादी वर्दी में की गई ये कार्रवाई

उत्पाद निरीक्षक शिवेंद्र झा ने बताया कि शराब तस्कर और शराबियों को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हमारे टीम के साथी सादी वर्दी में शराब कारोबारियों और शराब के सेवन करने वालों पर नजर रख रहे हैं। 

 मुजफ्फरपुर जिले में चलाया गया विशेष अभियान

इसके साथ ही शिवेंद्र झा ने बताया कि इसके तहत मुजफ्फरपुर जिले में विशेष अभियान चलाया गया। शादी समारोह में शामिल बारातियों की जांच की गई, जिसमें चार दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 7 शराब कारोबारी और 40 बाराती शामिल हैं।

संजीव कुमार की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।