1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Muzaffarpur Chunav Result 2025: मुजफ्फरपुर में BJP के राजन कुमार जीते? कांग्रेस के बिजेंद्र चौधरी को हराया

Muzaffarpur Chunav Result 2025: मुजफ्फरपुर में BJP के राजन कुमार जीते? कांग्रेस के बिजेंद्र चौधरी को हराया

 Published : Nov 14, 2025 07:50 am IST,  Updated : Nov 14, 2025 07:07 pm IST

Muzaffarpur Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुजफ्फरपुर सीट पर बीजेपी के राजन कुमार को जीत मिली है। उन्होंने कांग्रेस के बिजेंद्र चौधरी को 32657 वोट से हराया।

Muzaffarpur, Muzaffarpur Election Result, Muzaffarpur Election Results 2025- India TV Hindi
मुजफ्फरपुर सीट पर 59.17 फीसदी मतदान हुआ था। Image Source : INDIA TV

Muzaffarpur Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के राजन कुमार ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बिजेंद्र चौधरी को 32657 वोट से हराया। राजन कुमार ने 100477 वोट हासिल किए। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे बिजेंद्र कुमार को 67820 वोट मिले। जनसुराज पार्टी के डॉ. एके दास तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 10173 वोट मिले। इन तीनों के अलावा सिर्फ निर्दलीय उम्मीदवार संजय कुमार केजरीवाल ही एक हजार से ज्यादा वोट हासिल कर सके। अन्य सभी उम्मीदवारों को एक हजार से कम वोट पर संतोष करना पड़ा।  इस सीट पर कुल 20 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन 606 मतदाताओं ने इन सभी को नकार दिया और नोटा का विकल्प चुना। 12 उम्मीदवार तो ऐसे रहे, जिन्हें नोटा से भी कम वोट मिले।

मुजफ्फरपुर में हुआ 59.17 फीसदी मतदान

इस बार मुजफ्फरपुर विधानसभा में 59 फीसदी से कुछ ज्यादा वोट पड़े। मुकाबला रोचक रहा, क्योंकि 2020 में जीत हासिल करने वाले कांग्रेस उम्मीदवार बिजेंद्र चौधरी फिर मैदान में थे। हालांकि, इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी ने रंजन कुमार को उतारा, जबकि जन सुराज पार्टी से डॉ. ए.के. दास ने भी दावा पेश किया।

पिछले चुनावों में रही कांटे की टक्कर

2020 के परिणामों को देखें तो कांग्रेस के बिजेंद्र चौधरी ने 81,871 वोट (48.16%) हासिल कर जीत का स्वाद चखा था। बीजेपी के सुरेश कुमार शर्मा 75,545 वोट (44.44%) के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जीत का अंतर महज 6,326 वोट रहा और कुल मतदान 52.71% दर्ज किया गया था। वहीं 2015 में बीजेपी के सुरेश कुमार शर्मा ने जेडीयू के बिजेंद्र चौधरी को 29,739 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।

2020 में एनडीए ने बनाई थी सरकार

2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 125 सीटें जीती थीं, जो बहुमत के 122 के आंकड़े से सिर्फ 3 ज्यादा थीं। बीजेपी 74 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, वहीं जेडीयू को 43, HAM को 4 और VIP को भी 4 सीटें मिलीं। महागठबंधन को इन चुनावों में 110 सीटें मिली थीं, जिसमें आरजेडी 75 सीटों के साथ अव्वल रही। अंत में एनडीए की सरकार बनी और नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बने।

बिहार विधानसभा चुनावों के पल-पल के अपडेट्स के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।