1. Hindi News
  2. बिहार
  3. न्‍यूज
  4. बिहार: बेगूसराय में बीजेपी नेता की लोहे की रॉड मारकर हत्‍या, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

बिहार: बेगूसराय में बीजेपी नेता की लोहे की रॉड मारकर हत्‍या, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2019 10:23 am IST,  Updated : May 31, 2019 11:57 am IST

बिहार के बेगूसराय में हत्या का मामला सामने आया है। बेगूसराय जिले में सिंघोल के अमरौर कीरतपुर गांव में कल रात एक व्यक्ति की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

Begusarai- India TV Hindi
Begusarai

बिहार के बेगूसराय में हत्‍या का मामला सामने आया है। बेगूसराय जिले में सिंघोल के अमरौर कीरतपुर गांव में कल रात गोपाल सिंह नाम के एक व्‍यक्ति की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्‍या कर दी गई। ये व्‍यक्ति भाजपा नेता और पंचायत अध्‍यक्ष बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्‍यक्ति द्वारा भाजपा नेता की हत्‍या लोहे की रॉड से पीट-पीट कर की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार