1. Hindi News
  2. बिहार
  3. "क्या बिहारियों का अपमान भूल गए CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव?", बीजेपी का बिहार सरकार पर निशाना, आदित्य ठाकरे से मिले दोनों नेता

"क्या बिहारियों का अपमान भूल गए CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव?", बीजेपी का बिहार सरकार पर निशाना, आदित्य ठाकरे से मिले दोनों नेता

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Nov 23, 2022 08:52 pm IST,  Updated : Nov 23, 2022 08:52 pm IST

आदित्य ठाकरे पटना पहुंचे थे। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मिले। अब इस विवाद शुरू हो गया है। बीजेपी ने नीतीश कुमार और तेजस्वी पर हमला बोला है।

आदित्य ठाकरे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मिले- India TV Hindi
आदित्य ठाकरे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मिले Image Source : PTI

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे बुधवार को पटना पहुंचे थे। इस दौरान वो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। अब इस मुलाकात को प्रदेश में राजनीतिक रंग दे दिया गया है। भाजपा ने नीतीश कुमार और तेजस्वी पर हमला बोला है। बीजपी ने कहा कि मुंबई में रहने वाले बिहारी अभी अपना अपमान नहीं भूले हैं।

किस मुंह से नीतीश कुमार जाएंगे?

भाजपा के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जिस शिवसेना (उद्धव गुट) ने मुम्बई में बिहार और उत्तर भारत के लोगों का लगातार अपमान किया, उसके पक्ष में वोट मांगने नीतीश कुमार और तेजस्वी प्रसाद यादव किस मुंह से जाएंगे? मोदी ने कहा कि आदित्य ठाकरे मुंबई महानगर पालिका के चुनाव में शिवसेना के लिए बिहार के लोगों का वोट सुनिश्चित करने आए हैं, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि वास्तविक शिवसेना ( शिंदे-गुट) भाजपा के साथ सरकार चला रही है और जनता उसके साथ है। मोदी ने कहा कि उद्धव-गुट वाली शिवसेना जब वीर सावरकर का अपमान करने वाली कांग्रेस के साथ है, तब नीतीश कुमार बतायें कि वे किसके साथ खड़े होंगे ?

दो राजकुमारों की पिकनिक पार्टी
उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे और तेजस्वी यादव का मिलना दो वंशवादी दलों के राजकुमारों की पिकनिक पार्टी से ज्यादा कुछ नहीं है। इधर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत संदेहास्पद मृत्यु के बाद आदित्य ठाकरे, संजय राउत और उद्धव ठाकरे ने जिस तरह का बर्ताव किया था, उसे हम कभी भूल नहीं सकते।

सुशांत सिंह की आत्मा 
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को बिहार विरोधी मानसिकता और सुशांत की मौत के जिम्मेदार संदिग्ध चरित्र वाले लोगों को आमंत्रित करने, मुलाकात करने से परहेज करना चाहिए था। आनंद ने कहा कि नीतीश और तेजस्वी ने बिहारवासियों की भावना को आहत किया और सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा को भी ठेंस पहुंचाया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।