1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना
  4. बिहार: शराब माफियाओं ने किया एक्साइज़ विभाग की टीम पर हमला, दारोगा सहित कई जवान घायल

बिहार: शराब माफियाओं ने किया एक्साइज़ विभाग की टीम पर हमला, दारोगा सहित कई जवान घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2020 08:35 am IST,  Updated : Feb 07, 2020 08:35 am IST

बिहार में शराब माफिया किस हद तक बेलगाम हो चुके हैं इसका एक नजारा शेखपुरा में देखने को मिला।

Liquor Mafia- India TV Hindi
Liquor Mafia

शेखपुरा। बिहार में शराब माफिया किस हद तक बेलगाम हो चुके हैं इसका एक नजारा शेखपुरा में देखने को मिला। शेखपुरा जिले में गुरुवार की शाम शराब माफियाओं ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया जिसमें एक दारोगा सहित कई जवान जख्मी हो गए। उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया शेखपुरा थाना के अहियापुर मुसहरी में हुए इस हमले में उत्पाद दारोगा शिवेन्द्र कुमार भी घायल हुए। 

उन्होंने कहा कि इस मामले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 25 लीटर शराब भी बरामद की है। शराब माफियाओं ने उत्पाद विभाग की तीन गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। हमले में जख्मी हुए जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया गुरुवार की शाम विभाग का छापामार दस्ता अहियापुर मुसहरी में शराब के अड्डे पर छापेमारी करने गया था और इस दौरान दस्ते पर ईंट-पत्थर तथा लाठी-डंडे से हमला हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Patna से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार