1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी भीषण टक्कर, 7 की मौके पर मौत, कई घायल; दर्जनभर लोग थे सवार

पटना: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी भीषण टक्कर, 7 की मौके पर मौत, कई घायल; दर्जनभर लोग थे सवार

 Published : Feb 24, 2025 08:12 am IST,  Updated : Feb 24, 2025 09:27 am IST

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। ऑटो में एक दर्जन लोग सवार थे। ट्रक की टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। ट्रक भी अनियंत्रित होकर ऑटो पर ही पलट गया। इस वजह से ऑटो में दब कर 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : META AI

पटना में एक ट्रक ने ऑटो में भीषण टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। कई गंभीर रूप से घायल हो गए। बिहार की राजधानी पटना से 35 किलोमीटर दूर मसौढ़ी नौबतपुर मार्ग पर नूर बाजार के नजदीक ये हादसा हुआ है।

टक्कर मारने के बाद ऑटो पर ही पलट गया ट्रक

रविवार की रात 9:30 के करीब एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो तुरंत ही पलट गया। इसी क्रम में अनियंत्रित होकर ट्रक भी ऑटो के ऊपर पलट गया। घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई।

ऑटो में सवार थे एक दर्जन लोग

ऑटो में लगभग एक दर्जन लोग सवार थे, जो मजदूरी करके वापस अपने घर लौट रहे थे। हादसा इतनी दर्दनाक था कि ऑटो में दबकर सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस ने कहा कि हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच लोग घायल हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। ट्रक और ऑटो के भीषण भिड़त के बाद पूरे इलाके में हर हड़कंप मच गया।

रिपोर्ट- बिट्टू कुमार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।