1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में हो रही है अजीबो-गरीब चोरियां, पुल-रेल इंजन के बाद गायब हुआ मोबाइल टावर!

बिहार में हो रही है अजीबो-गरीब चोरियां, पुल-रेल इंजन के बाद गायब हुआ मोबाइल टावर!

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Nov 27, 2022 09:01 pm IST,  Updated : Nov 27, 2022 09:01 pm IST

बिहार से फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर चोरों ने मोबाइल टावर को ही चुरा लिया। इसके लिए चोरों ने एक अजीबो गरीब कहानी बनाई थी।

 मोबाइल टावर को ही चुरा लिया।- India TV Hindi
मोबाइल टावर को ही चुरा लिया। Image Source : PIXABAY

बिहार में लोहे के पुल और रेल इंजन की चोरियों के बारे में जरूर सुना होगा। कुछ महीने पहले रोहतास में एक लोहे की पुल की चोरी हो गई थी। इसके बाद इसी सप्ताह बेगूसराय के बरौनी स्टेशन से रेल इंजन की चोरी हो गई। इन खबरों को सुनने के बाद ऐसा लग रहा है कि बिहार में अब कुछ भी चोरी हो सकता है। अब एक ऐसा ही घटना प्रकाश में आया है। पटना में चोरों ने मोबाइल टावर को ही गायब कर दिया है। 

कंपनी के अधिकारी बन गए 

शातिर चोरों ने टावर चुराने के लिए एक कहानी बनाई थी। चोरों ने जमीन मालिक से कहा कि कंपनी बंद हो गई है। कंपनी के तरफ से निर्देश दिया गया है कि इस टावर को जल्द से जल्द हटाया जाए। इसके बाद चोरों ने तीन दिन तक लगातार टावर का एक-एक पार्टस खोलकर ले गए।  

किसी को भनक तक नहीं लगने दिया
जानकारी के मुताबिक, मोबाइल टावर जीटीपीएल (GTPL)कंपनी का है। ये टावर पटना के गर्दनीबाग में स्थित था। इसी सप्ताह चोर कंपनी के अधिकारी बनकर आए थे और जमीन मालिक से बात किया था। जमीन मालिक ने भी कोई क्रास चेक नहीं किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चोर लगातार तीन दिन के टावर का हिस्सा लेकर जा रहे थे लेकिन हमें लगा कि ये कंपनी के कर्मचारी है तो किसी ने रोक-टोक नहीं की। जब घटना का भंडाफोड़ हुआ तो स्थानीय लोग चकित हो गए हैं। 

पिकअप पर लोडकर करके ले गए 
ये टावर गर्दनीबाग के ललन सिंह की जमीन पर लगा हुआ था। इस संबंध में ललन सिंह से जब चोरों ने बात की तो वो भी तैयार हो गए। उन्हें लगा कि जमीन खाली हो जाएगी। इसलिए वो बिना सोचे तैयार हो गए। इसके बाद 10 चोरों ने तीन दिन तक टावर का एक-एक हिस्सा पिकअप पर लोड करके चले गए।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।