1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना
  4. पटना मेडिकल कॉलेज में अश्विनी चौबे पर फेंकी गई स्‍याही, डेंगू मरीजों को देखने पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री

पटना मेडिकल कॉलेज में अश्विनी चौबे पर फेंकी गई स्‍याही, डेंगू मरीजों को देखने पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 15, 2019 12:04 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 12:04 pm IST

पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में आज उस वक्त हंगामा मच गया जब यहां केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे पर स्याही फेंक दी गई।

Ashwini Choubey - India TV Hindi
Ashwini Choubey 

पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्‍पिटल में आज उस वक्‍त हंगामा मच गया जब यहां केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍य मंत्री अश्विनी चौबे पर स्‍याही फेंक दी गई। अश्विनी चौबे आज पटना मेडिकल कॉलेज में भर्ती डेंगू मरीजों को देखने के लिए यहां पहुंचे थे। इसी बीच भीड़ ने उनका विरोध शुरू कर दिया। इसमें से एक युवक ने उन पर स्‍याही फेंक दी। स्‍याही फेंक युवक वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Patna से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार