1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Election Result 2025: पटना से दिल्ली तक हलचल हुई तेज, CM पद से कब इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार? जानें

Bihar Election Result 2025: पटना से दिल्ली तक हलचल हुई तेज, CM पद से कब इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार? जानें

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 15, 2025 10:24 pm IST,  Updated : Nov 15, 2025 10:24 pm IST

बिहार में हुए चुनाव में एनडीए को जीत मिली है लेकिन अब तक ये तय नहीं हो पाया है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसे लेकर पटना से दिल्ली तक गठबंधन के बीच हलचल तेज है। जानें नीतीश कब देंगे इस्तीफा?

बिहार के सीएम नीतीश- India TV Hindi
बिहार के सीएम नीतीश Image Source : FILE PHOTO (DDNEWS)

बिहार में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ जाने के बाद अब नई सरकार के गठन को लेकर पटना से दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सीएम कौन होगा। वहीं, 22 नवंबर से पहले बिहार की 18वीं विधानसभा का गठन होना तय है और इस तारीख को ध्यान में रखते हुए बड़ी जीत हासिल करने वाली एनडीए ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी और उसके बाद अगर सहमति बनी तो सीएम के रूप में नीतीश कुमार 10वीं बार इस पद की शपथ लेंगे। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि पीएम मोदी के शेड्यूल को देखकर शपथ ग्रहण की तारीख तय होगी।

सीएम पद से कब इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, अगले सप्ताह नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर अपना इस्तीफा उन्हें सौंपेंगे। यह औपचारिक इस्तीफा होगा जिसके बाद बिहार में नई विधानसभा के गठन और नई सरकार की प्रक्रिया शुरू होगी। अगर नीतीश कुमार का नाम घोषित होता है इस्तीफे के समय राज्यपाल से मुलाकात में ही नीतीश कुमार शपथ ग्रहण की तारीख की भी चर्चा करेंगे। 

पटना से दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी

आज शाम JDU नेता लल्लन सिंह और जे पी नड्डा भी अमित शाह के घर पहुंचे। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर JDU नेता संजय झा पहुचे थे। करीब आधे घंटे के मीटिंग के बाद अमित शाह के घर से संजय झा निकल गए थे। जदयू नेताओं ने अमित शाह से बात की, लेकिन क्या बात हुई ये अब तक पता नहीं चल सका है। दानापुर से जीते बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

जानें किसने क्या कहा

  • वहीं, इस बीच बयानबाजी का दौर भी जारी है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "एक शानदार जीत हुई है। महागठबंधन का सफाया हो गया है। हम इस शानदार जीत के लिए बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हैं..."

     

  • भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एनडीए में सभी पांच दलों की जीत हुई है। हम सभी पांडव हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान हैं। विधायक दल की बैठक के बाद नेता का चयन होगा और जो नाम प्रस्तावित किया जाएगा, सभी उसे स्वीकार करेंगे।
     
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "एक शानदार जीत हुई है। महागठबंधन का सफाया हो गया है। हम इस शानदार जीत के लिए बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हैं..."

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।